Breaking News
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

हरिद्वार से बड़ी खबर : मनसा देवी पैदल मार्ग पर मची भगदड़, 6 से 8 लोगों की मौत।

हरिद्वार से बड़ी खबर : मनसा देवी पैदल मार्ग पर मची भगदड़, 6 से 8 लोगों की मौत।

मनसा देवी मंदिर में भगदड़ में बढ़ सकता है मौतों व घायलों का आंकड़ा।

देहरादून/हरिद्वार :- श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र मनसा देवी मंदिर रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे का गवाह बना। मंदिर परिसर में अचानक हुई भगदड़ में छह से अधिक श्रद्धालुओं की मौत की खबर है। लगभग एक दर्जन घायलों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

मृतकों व घायलों की संख्या बढ़ने का अनुमान है। घटना के तुरंत बाद मंदिर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और हालात को काबू में लाने के लिए प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

क्या हुआ था?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह की आरती के समय मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद थी। इसी दौरान अचानक भीड़ के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिससे भगदड़ मच गई।

कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने भगदड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि “मंदिर में अचानक हुई भीड़ की बढ़ोत्तरी और अव्यवस्थित प्रवेश-निकास व्यवस्था के चलते यह स्थिति बनी। घटना की सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस, फायर ब्रिगेड, और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। घायलों को तत्काल हरिद्वार जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हरिद्वार के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन ने कहा है कि स्थिति अब नियंत्रण में है और मंदिर परिसर को खाली करवा लिया गया है। प्राथमिक जांच के अनुसारमंदिर के मुख्य द्वार पर अव्यवस्थित भीड़ बढ़ने के कारण हादसा हुआ।

मंदिर में लगे CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top