Breaking News
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

उत्तराखंड में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, मदमहेश्वर धाम को जोड़ने वाला लकड़ी का पुल क्षतिग्रस्त, ट्रॉली के जरिए लोगों को कराया जा रहा है पार।

उत्तराखंड में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, मदमहेश्वर धाम को जोड़ने वाला लकड़ी का पुल क्षतिग्रस्त, ट्रॉली के जरिए लोगों को कराया जा रहा है पार।

देहरादून/रुद्रप्रयाग :- मदमहेश्वर धाम को को जोड़ने के लिए मधु गंगा नदी पर बना अस्थायी लकड़ी का पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण मधु गंगा अपने उफान पर है, जिस कारण लकड़ी के पुल के दोनों ओर से। क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही पर पूर्ण रूप से रोक लगाई गई है ऐसे में धाम की ओर से फंसे तीर्थ यात्रियों को ट्रॉली के जरिए रेस्क्यू किया जा रहा है, बीते मंगलवार की सायं लकड़ी का पुल मधु गंगा के उफान में आने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद से धाम से लौट रहे तीर्थयात्रियों को ट्राली के जरिए रास्ता पार करवाया गया।

पहाड़ों में लगातार बारिश जारी है, जिससे जनजीवन खासा प्रभावित हो रहा है। भारी बारिश के कारण अलकनंदा और मंदाकिनी नदी के अलावा अन्य सहायक नदियां भी उफान पर बह रही हैं, मदमहेश्वर धाम से निकलने वाली मधु गंगा नदी उफान पर है, जिस कारण गौंडार गांव के निकट मधु गंगा पर मदमहेश्वर धाम को जोड़ने वाला पैदल अस्थायी लकड़ी पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। ऐसे में जो तीर्थ यात्री धाम से नीचे लौट रहे हैं, उनको ट्रॉली के जरिए नदी पार कराया जा रहा है, बता दें कि लंबे समय से मदमहेश्वर घाटी की जनता और धाम पहुंचने वाले तीर्थयात्री मधु गंगा में स्थायी पुल निर्माण की मांग कर रही है, लेकिन सरकार, शासन-प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जिस कारण बरसाती सीजन में हर साल तीर्थयात्रियों और स्थानीय जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा ने कहा कि इन दिनों मधु गंगा नदी अपने उफान पर है और लकड़ी का अस्थायी पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। मदमहेश्वर घाटी के दूरस्थ क्षेत्रों में आवश्यक सामग्री पहुंचाने के लिए समस्या खड़ी हो गई है, ट्राली के सहारे आवागमन हो रहा है, ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने शासन-प्रशासन से जल्द इस ओर ध्यान देने की मांग की है, वहीं, जिला आपदा प्रबंधन नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मधु गंगा के उफान पर आने के कारण स्थानीय गांवों के साथ ही मदमहेश्वर धाम को जोड़ने वाला अस्थायी लकड़ी का पुल क्षतिग्रस्त हो गया है, पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद से आवाजाही पर रोक लगाई गई है। ग्रामीणों और तीर्थयात्रियों को ट्रॉली के सहारे आवागमन करवाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य होने के बाद अस्थायी पुल का ट्रीटमेंट करवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top