Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

ऋषिकेश आईडीपीएल में जुआरी गिरफ्तार, चौकी प्रभारी समेत पूरा स्टाफ निलंबित।

ऋषिकेश आईडीपीएल में जुआरी गिरफ्तार, चौकी प्रभारी समेत पूरा स्टाफ निलंबित।

ऋषिकेश होटल में जुआ पार्टी पर दून पुलिस का बड़ा छापा, 40 लोग गिरफ्तार होटल हुआ सील।

देहरादून/ऋषिकेश :- देहरादून पुलिस ने ऋषिकेश क्षेत्र में चल रही एक अवैध जुआ पार्टी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में चल रही इस जुआ पार्टी पर क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर बड़ी मात्रा में कैसिनो क्वाइन, नकदी, ताश की गड्डियां और शराब की बोतलें बरामद कीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने होटल को सील कराने के साथ ही चौकी आईडीपीएल पर तैनात पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय सूचना मिली थी कि ऋषिकेश क्षेत्र में एक होटल में अवैध जुआ पार्टी संचालित की जा रही है। सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम ने हरिद्वार रोड स्थित होटल नवरंग पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान होटल में 40 लोग जुआ खेलते हुए पकड़े गए।

मौके से पुलिस ने 3356 कैसिनो क्वाइन (टिक्की), 26 ताश की गड्डियां, 1 लाख 37 हजार 600 रुपये नकद और 9 शराब की बोतलें बरामद कीं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या 123/2026, धारा 3/4/5 जुआ अधिनियम तथा धारा 60/68 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया है।

पुलिस ने होटल नवरंग को सील कर दिया है, जबकि होटल मालिक घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इस पूरे प्रकरण में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आने पर एसएसपी देहरादून ने सख्त रुख अपनाते हुए आईडीपीएल चौकी पर नियुक्त समस्त स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top