Breaking News
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।

कांग्रेस का घोषणा पत्र निराशाजनक व खोखला- भाजपा

कांग्रेस का घोषणा पत्र निराशाजनक व खोखला- भाजपा

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को निराशाजनक और आत्मविश्वास से खोखला बताते हुए, देश को पीछे ले जाने वाला बताया । प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा, कांग्रेस की विश्वसनीयता शून्य है लिहाजा जिनकी खुद की गारंटी नहीं उनकी गारंटी पर जनता को भरोसा नहीं है। साथ ही सवाल किया कि अपने राज्यों में इन गारंटी को लागू क्यों नहीं किया।

कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए जोशी ने कहा, उनके चुनावी घोषणापत्र में लगातार हार से उपजी निराशा और वैचारिक खोखलापन स्पष्ट नजर आता है । आत्मबल से हीन उनका घोषणा पत्र सभी बिंदुओं पर पूरी तरह निराश करने वाला है। जिसमे पहला सवाल तो यह उठता है कि जिन 10 गारंटियों की बात वे कर रहे हैं वो सभी उन्होंने कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल में क्यों नहीं लागू किया। चंद महीने पहले तक राजस्थान मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में भी उनकी सरकारी थी लेकिन वहां भी ऐसी कई गारंटी का वादा किया लेकिन लागू नही किया । आगे इस बात की क्या गारंटी है कि वह इसे चुनाव के बाद लागू करेंगे।

उन्होंने तंज किया कि कांग्रेस कि लगभग 60 सालों तक देश में शासन करने वाली पार्टी ने हमेशा देशवासियों के साथ अन्याय किया है। हमेशा जनता को जाति, धर्म, वर्गों और क्षेत्रों में बांटकर राज करने की संस्कृति को आगे बढ़ाया । कभी भी गरीब, युवा, किसान, महिला, पिछड़े समाज और व्यवसायियों, सेवाकर्मियों, निजीकर्मियों, सैनिकों किसी के लिए कभी कोई काम नही किया, सिर्फ वादा किया। यही वजह है कि साल दर साल कांग्रेस की विश्वसनीयता गिरते गिरते आज शून्य हो गई है। 2019 में भी मोदी की 6 हजार रुपए की किसान सम्मान निधि की तरह ही कांग्रेस ने 72 हजार रुपए की घोषणा की थी । लेकिन जनता ने उनकी बातों पर भरोसा नही किया और तत्कालीन चुनावों में बुरी तरह नकार दिया था । ऐसी ही अनेकों अतार्किक एवं झूठी गारंटी समय समय पर कांग्रेस ने अनेकों बार राज्यों के चुनावों में की । लेकिन जनता मोदी और भाजपा के संकल्पों पर विश्वास जताया और कांग्रेस की गारंटी को भरोसे लायक नही माना।

उन्होंने कहा, आज मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और कांग्रेस का घोषणापत्र उसे पीछे ले जाने वाला है । जिस जीएसटी को उन्होंने संसद में मिलकर पास कराया, उसे राजनैतिक विद्वेष के चलते वापिस लेने का वादा कर रहे हैं । आज देश, आर्थिक मोर्चे पर आगे बढ़ते हुए दुनिया की तीसरी महाशक्ति बनने को अग्रसर है और वे अपनी पुरानी असफल नीति को लागू करने की बात कर रहे हैं । सबसे महत्वपूर्ण बात है कि वे गारंटियों की बात तो करते हैं लेकिन उसको पूरा करने की योजना कभी सामने नही रखते हैं, क्योंकि वे भी जानते हैं कि कौन जीतने वाला है । ऐसी खोखली और यथार्थ से परे की घोषणाओं को जनता जानती समझती है, लिहाजा कांग्रेस की गारंटियों को तवज्जो मिलने वाली है । जनता की नजर में एक ही गारंटी चलती है और वो है गारंटी के भी पूरा होने की गारंटी यानी मोदी की गारंटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top