Breaking News
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

उत्तराखंड में सड़कें खोदने को अब साल में, केवल दो माह ही मिलेंगे, विभाग कैबिनेट में नीति लाने की कर रहा है तैयारी।

उत्तराखंड में सड़कें खोदने को अब साल में, केवल दो माह ही मिलेंगे, विभाग कैबिनेट में नीति लाने की कर रहा है तैयारी।

देहरादून :- उत्तराखंड में अब लोक निर्माण विभाग ऐसी नीति लेकर आ रहा है, जिसके तहत सड़क खोदने को साल में केवल दो माह का समय निर्धारित होगा। नई सड़कें खोदने की परेशानी से मुक्ति मिल पाएगी। प्रदेश में बिजली, पानी, सीवर लाइन, दूरसंचार केबल आदि कार्यों के लिए सड़क खोदने को केवल दो माह का समय मिलेगा। लोक निर्माण विभाग सड़कों की खोदाई के लिए पहली बार एक नीति बना रहा है, जिसका मसौदा तैयार हो चुका है।

प्रदेश में नई सड़क बनने के बाद उसे कोई दूसरा विभाग अपने काम के लिए खोद देता है। फिर लंबे समय तक उस सड़क पर यातायात प्रभावित रहता है। लोग परेशान रहते हैं। राजधानी देहरादून में सहस्त्रधारा रोड से लेकर तमाम शहरों में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जब नई सड़कें किसी दूसरे विभाग ने खोद दीं। इससे लोक निर्माण विभाग को नुकसान होता है।

राज्य में अभी तक इस तरह की कोई नीति नहीं है, जबकि यूपी समेत कई राज्यों में इसके लिए समयावधि तय है। नीति आने के बाद सड़क खोदने की एक एसओपी तैयार हो जाएगी। इसके तहत सड़क खोदने, काम पूरा करने की भी समयसीमा होगी। नियमविरुद्ध सड़क काटने, खराब करने वाले विभागों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ. पंकज पांडेय ने बताया कि इस नीति का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। जल्द ही इसे कैबिनेट में लाया जाएगा। नीति के दायरे में सभी निर्माण संबंधी विभाग आएंगे। विशेष परिस्थितियों को छोड़कर बाकी सभी विभागों को केवल इस समयावधि में ही सड़क खोदने की अनुमति होगी।

नई नीति आने के बाद प्रदेश की सड़कों की खुदाई से संबंधित सूचनाओं के लिए लोक निर्माण विभाग केंद्र सरकार के एक एप का भी इस्तेमाल करेगा। इस एप के माध्यम से विभाग को सभी सूचनाएं मिलती रहेंगी। उस पर विभाग इसी हिसाब से कार्रवाई कर सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top