Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा, बालाजी फाउन्डेशन के तत्वाधान में, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा, बालाजी फाउन्डेशन के तत्वाधान में, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रैशर की हुईं निःशुल्क जांचें व निःशुल्क दवाईयों का वितरण।

 205 रोगियों ने उठाया शिविर का लाभ।

देहरादून :- श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा बालाजी फाउन्डेशन के तत्वाधान में भट्ट क्लीनिंक एवं निर्माण क्लासेज, प्रसाद फार्म निकट रेलवे लाईन, नकरौंदा, देहरादून में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 205 पुरुष और महिला रोगियों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने रोगियों को परामर्श दिया और कई आवश्यक जांचें जैसे ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर आदि निःशुल्क की गईं। साथ ही रोगियों को आवश्यक दवाएं भी मुफ्त में वितरित की गईं।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के हृदय रोग विभाग के डाॅं0 जयकृत चौधरी, मेडिसिन विभाग के डाॅ0 हिमांशु कुकरेती व डाॅं0 यश अग्रवाल, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डाॅं0 राशि वाष्णेय, शिशु एवं बाल रोग विभाग के डाॅ0 ऋषभ यादव, नाक कान गला रोग विभाग की डाॅं0 आशिमा नागपाल, त्वचा रोग विभाग की डाॅं0 हिमानी राठी, दन्त रोग विभाग की डाॅं0 हिमानी पैन्युली, हड्डी रोग विभाग से डाॅं0 शुभांशु एवं सर्जरी विभाग से डाॅं0 तुषार कौरा ने रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिए। शिविर का नकरौंदा, प्रसाद फार्म, कुॅंवर विहार, शिवपुरम, विष्णुपुरम एवं नाग मन्दिर क्षेत्रों के 205 रोगियों ने लाभ उठाया।

इस अवसर पर बालाजी फाउन्डेशन के संस्थापक डाॅं0 नरेश प्रसाद भट्ट ने इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज सदैव समाज के कमजोर वर्गों के लिए सदैव समर्पित रहे हैं, यह शिविर भी उसी सेवा भावना का प्रमाण है।

इस शिविर को सफल बनाने में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के उप वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी सुहेब खान, बालाजी फाउन्डेशन के संस्थापक डाॅं0 नरेश प्रसाद भट्ट, पुष्पा गैरोला, आशा देवी, देव सिंह नेगी, धर्मानन्द पोखरियाल व विजय मिश्रा का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top