Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।

दून के जंगल के बीच चल रहे कैसीनो पर, एसटीएफ व पुलिस का छापा, 12 लोगों को किया गिरफ्तार।

दून के जंगल के बीच चल रहे कैसीनो पर, एसटीएफ व पुलिस का छापा, 12 लोगों को किया गिरफ्तार।

देहरादून के जंगल के बीच चल रहा था हाई-प्रोफाइल अवैध कैसिनो।

1900 कैसिनो कॉइन, नकदी, मोबाइल और कार बरामद।

देहरादून :- राजधानी में एसटीएफ और पुलिस ने सयुंक्त छापेमारी कर जंगल के बीच बने आलीशान मकान में संचालित कैसीनों पर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान कैसीनों में जुआ खेल रहे मकान मालिक समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही कैसीनो खेल रहे लोगों से बड़ी मात्रा में कॉइन्स, नगदी, मोबाइल समेत अन्य सामग्री बरामद की गई। पुलिस की इस काईवाई से गिरोह से जुड़े अन्य लोगों में हड़कंप मचा है।

दून पुलिस और STF का बड़ा खुलासा: जंगल के बीच कैसिनो पर छापा मर12 गिरफ्तार किए हैं। इस दौरान सलियावाला में हाई-प्रोफाइल जुआखाना ध्वस्त कर कैसिनो कॉइन्स, नगदी और मोबाइल बरामद कर बड़ी कार्रवाई की है। देहरादून पुलिस और STF की संयुक्त टीम ने राजधानी में एक अवैध कैसिनो का भंडाफोड़ किया है। यह कैसिनो शहर की भीड़भाड़ से दूर, ग्राम सलियावाला के जंगल के बीच बने एक मकान में संचालित हो रहा था। पुलिस ने छापेमारी में मकान मालिक समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1900 कैसिनो कॉइन्स, 89,700 रुपये नगद, 12 मोबाइल फोन और एक कार बरामद हुई है।

ऑपरेशन की पूरी कहानी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून अजय सिंह और एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली कि सलियावाला के जंगल में बने एक घर में हाई-प्रोफाइल जुआखाना चल रहा है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर रीना राठौर के नेतृत्व में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम बनाई गई। इस पर टीम ने 2 से 3 अगस्त की रात जब घर पर दबिश दी तो एक बड़े कमरे में कैसिनो गेम खेला जा रहा था। इस दौरान अंदर मौजूद लोग कॉइन्स और ताश की गड्डियों पर हार-जीत की बाजी लगा रहे थे। पुलिस ने मौके से सभी 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे

पुलिस पूछताछ में जानकारी मिली कि गिरफ्तार अभियुक्तों में कई लोग दिल्ली के रहने वाले हैं, जो पहली बार देहरादून जुआ खेलने आए थे। इनका कहना है कि उन्हें कैसिनो में खेलने का शौक है और वे अलग-अलग राज्यों में घूम-घूमकर जुआ खेलते हैं। दिल्ली से आए ये खिलाड़ी शशांक गुप्ता (मकान मालिक) और उमेश रावत व विक्रम शाह के संपर्क में थे। दिल्ली से आए मेहमानों को पहली बार देहरादून बुलाकर यह कैसिनो पार्टी रखी गई थी। अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि वे जुए में ज्यादा नगदी नहीं रखते, बल्कि एक भरोसेमंद व्यक्ति के जरिए ही रुपये का हिसाब होता है। छापे के वक्त कैसिनो की शुरुआत ही हुई थी कि पुलिस ने धावा बोल दिया। विक्रम शाह नामक एक अन्य आरोपी मौके से फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची

शशांक गुप्ता (मकान मालिक), गुड़गांव, हरियाणा – उम्र 38 वर्ष

निखिल, मंगोलपुरी, दिल्ली

गौरव मग्गो, रमेश नगर, दिल्ली – उम्र 34 वर्ष

हिमांशु अरोड़ा, हरिनगर, नई दिल्ली

उमेश रावत, प्रेमनगर, देहरादून – उम्र 42 वर्ष

चन्द्रशेखर, विकासनगर, देहरादून – उम्र 32 वर्ष

जतिन राणा, त्यूणी, देहरादून

मनोहर सिंह चौहान, त्यूणी, देहरादून – उम्र 35 वर्ष

चरण सिंह चौहान, चकराता-त्यूणी, देहरादून

विनोद, पुरोला, उत्तरकाशी

जीवन शर्मा, गांधी रोड, देहरादून

केशव उर्फ बबलू सिंह धामी, दार्चुला (नेपाल) – उम्र 24 वर्ष

फरार अभियुक्त:

विक्रम शाह, निवासी विकासनगर, देहरादून

बरामदगी का विवरण

कैसिनो कॉइन्स: 1900

नगद: ₹89,700/-

मोबाइल फोन: 12

वाहन: हुंडई Venue कार

ऑपरेशन में शामिल पुलिस टीम थाना प्रेमनगर

श्रीमती रीना राठौर, क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर

उ.नि. कुन्दन राम, थानाध्यक्ष प्रेमनगर

उ.नि. अमित शर्मा, चौकी प्रभारी झाझरा

उ.नि. प्रवीण सैनी, चौकी प्रभारी विधोली

हे.का. परमिंदर

कां. श्रीकांत मलिक

कां. कैलाश

कां. वीरेंद्र भंडारी

कां. राकेश कुमार

एसटीएफ टीम

निरीक्षक विपिन बहुगुणा

निरीक्षक यादवेंद्र बजवा

एएसआई योगेंद्र चौहान

एएसआई संजय मल्होत्रा

हे.का. विजेंद्र चौहान

कां. वीरेंद्र राणा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top