Breaking News
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, मंदिर समिति ने गंभीरता लिया संज्ञान।
श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, मंदिर समिति ने गंभीरता लिया संज्ञान।
पूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं के लिए, गृहकर छूट आवेदन 15 जुलाई से होंगे प्रारम्भ।
पूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं के लिए, गृहकर छूट आवेदन 15 जुलाई से होंगे प्रारम्भ।
वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्तहाल विद्यालय, डाॅ. धन सिंह रावत।
वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्तहाल विद्यालय, डाॅ. धन सिंह रावत।
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना।
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, छत्तीसगढ़ से आए पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, छत्तीसगढ़ से आए पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट।
प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने, कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को समय से पूरा करने के दिए निर्देश।
प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने, कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को समय से पूरा करने के दिए निर्देश।
असम विमान दुर्घटना में शहीद हुए, स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना की व्यक्त, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।
असम विमान दुर्घटना में शहीद हुए, स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना की व्यक्त, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।
एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या। 
एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या। 
एक साल पहले मकान मालिक के घर से की थी गहनो की चोरी, इंस्टाग्राम पोस्ट ने पहुंचाया सलाखों के पीछे।
एक साल पहले मकान मालिक के घर से की थी गहनो की चोरी, इंस्टाग्राम पोस्ट ने पहुंचाया सलाखों के पीछे।

देहरादून में अपराधियों के हौसले बुलंद, जिम से लौट रहे युवक को मारी गोली।

देहरादून में अपराधियों के हौसले बुलंद, जिम से लौट रहे युवक को मारी गोली।

देहरादून :- राजधानी देहरादून के राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुए गोलीकांड से शहर में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद युवक का शव इमारत की सीढ़ियों पर पड़ा मिला।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और तत्काल भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मौके पर आईजी गढ़वाल और एसएसपी देहरादून सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

मृतक की पहचान विक्रम शर्मा के रूप में हुई है, जो सहस्त्रधारा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह जिम से घर लौट रहा था, इसी दौरान हमलावरों ने उसे निशाना बनाया।

राजधानी में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। सिल्वर सिटी जैसे व्यस्त और पॉश इलाके में इस प्रकार की वारदात ने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बदमाशों के बढ़ते हौसलों को लेकर आमजन में आक्रोश है और पुलिसिंग की प्रभावशीलता पर भी चर्चा तेज हो गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top