Breaking News
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
हर काम देश के नाम, औली में भारत और अमरीका के जवानों ने किया, आतंकवाद-विरोधी युद्ध अभ्यास।
हर काम देश के नाम, औली में भारत और अमरीका के जवानों ने किया, आतंकवाद-विरोधी युद्ध अभ्यास।
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन।
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन।
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।  
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।  
मुख्य सचिव से देवप्रयाग क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने की मुलाकात, मुख्य सचिव ने तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की दी सीख।
मुख्य सचिव से देवप्रयाग क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने की मुलाकात, मुख्य सचिव ने तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की दी सीख।
सीएम धामी 18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से करेंगे सीधे संवाद, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन।
सीएम धामी 18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से करेंगे सीधे संवाद, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन।
सीएम धामी के जन्मदिवस में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी के जन्मदिवस में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।
सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग न करने वाले 12 विभागों को डीएम का नोटिस।
सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग न करने वाले 12 विभागों को डीएम का नोटिस।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पीसीओएस से बचाव का दिया मंत्र।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पीसीओएस से बचाव का दिया मंत्र।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने REAP ग्रामोत्थान की समीक्षा की, बजट शत-प्रतिशत खर्च करने व महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने REAP ग्रामोत्थान की समीक्षा की, बजट शत-प्रतिशत खर्च करने व महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर।

देहरादून :- ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत संचालित रूरल एंटरप्राइज एक्सेलेरेशन प्रोजेक्ट – ग्रामोत्थान (REAP) की विभागीय समीक्षा की। इस दौरान मंत्री ने परियोजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने योजना के अंतर्गत आवंटित वित्तीय बजट का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना और अंतिम छोर तक लाभ पहुंचाना है, इसलिए कार्यों में तेजी और पारदर्शिता आवश्यक है।

ग्राम्य विकास मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक महिलाओं को क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF), किसान उत्पादक संगठन (FPO) एवं स्वयं सहायता समूहों (SHGs) से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन के लिए ठोस एवं परिणामोन्मुखी प्रयास किए जाएं। उन्होंने वे-साइट एमिनिटी (Way Side Amenity) निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए, ताकि स्थानीय उत्पादों के विपणन को बढ़ावा मिल सके और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हों।

ग्राम्य विकास मंत्री ने कृषि एवं गैर-कृषि आधारित क्लस्टर-आधारित उद्यमों के विकास पर विशेष बल देते हुए कहा कि चयनित वैल्यू चेन के माध्यम से ग्रामीण उद्यमिता को मजबूती दी जाए। उन्होंने “पशु सखी” जैसी पहलों के माध्यम से डिजिटल सशक्तिकरण को गति देने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, पशुपालकों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए मोबाइल फोन वितरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से संचालित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि तकनीक के माध्यम से उत्पादकता और आय में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक झरना कमठान, वित्त नियंत्रक भूपेंद्र कांडपाल, उप निदेशक रिप महेंद्र सिंह यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top