Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

सतपाल महाराज ने केन्द्रीय पर्यटन मंत्री शेखावत से की शिष्टाचार भेंट, पर्यटन क्षेत्र में अवस्थापना सुविधाओं के लिए मांगा सहयोग।

सतपाल महाराज ने केन्द्रीय पर्यटन मंत्री शेखावत से की शिष्टाचार भेंट, पर्यटन क्षेत्र में अवस्थापना सुविधाओं के लिए मांगा सहयोग।

देहरादून :- प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट कर पर्यटन के क्षेत्र में प्रदेश में हो रहे कार्यों से उन्हें अवगत कराते हुए भावी योजनाओं पर भी चर्चा की।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को देहरादून लक्ष्मी रोड़ स्थित एक निजी आवास पर पहुंचे केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट कर राज्य में पर्यटन एवं संस्कृति के क्षेत्र में हो रहे विभिन्न कार्यों से उन्हें अवगत कराते हुए उत्तराखंड को विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए भावी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से पर्यटन के क्षेत्र में अवस्थापना सुविधाओं को बढ़ाने का अनुरोध करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विज़न के अनुरूप राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार शीतकालीन चारधाम यात्रा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसलिए राज्य को केंद्र की ओर से अधिक से अधिक मदद दी जाये।

मंत्री महाराज ने केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को बताया कि राज्य को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के अलावा पर्यटन के क्षेत्र में सरकार द्वारा कई योजनाएं और पहलें की गई हैं, जिनका उद्देश्य राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इनमें “उत्तराखंड पर्यटन उद्यमी प्रोत्साहन योजना” और “वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना” जैसी योजनाएं शामिल हैं, जो पर्यटन क्षेत्र में निवेश और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top