Breaking News
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

नैनीताल की घटना से आहत यशपाल आर्य ने, न्याय के देवता गोल्ज्यू के दरबार में हाथ जोड़कर कहा हे गोल्ज्यू करो न्याय।

नैनीताल की घटना से आहत यशपाल आर्य ने, न्याय के देवता गोल्ज्यू के दरबार में हाथ जोड़कर कहा हे गोल्ज्यू करो न्याय।

देहरादून/नैनीताल :- पंचायत चुनाव में अपहरण और गोलीकांड से आहत नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने गोल्ज्यू देवता से न्याय की पुकार लगाई और एक अपील जारी करते हुए कहा कि गोल्ज्यू को न्याय करना ही होगा और वो करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों नैनीताल के ज़िला पंचायत चुनाव के दौरान जो कुछ घटा है। ऐसी अराजकता जो उत्तराखंड की राजनीति में पहले कभी किसी ने नहीं देखी।

दिनदहाड़े पुलिस की नजरों के सामने खुलेआम जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण। इससे मैं अत्यंत आहत हूं। निश्चित रूप से यह हमारी पहचान, हमारी संस्कृति और संस्कारों पर किया गया एक अभूतपूर्व आघात है। यह न्याय के देवता गोल्ज्यू की भूमि है, जो हर आँसू, हर याचना का प्रतिकार करते हैं, सहलाते हैं, अन्याय से जन्मे हर घाव पर मरहम लगाते हैं।

नेता विपक्ष में कहा कि मुझे विश्वास है गोल्ज्यू जरूर न्याय करेंगे। उनके प्रतिनिधि के रूप में नैनीताल स्थित उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, मैं विश्वास करता हूं, इस प्रकरण को अनदेखा नहीं करेंगे। हमारे मुख्य मंत्री स्वयं चम्पावत से हैं, जो गोल्ज्यू की जन्म और कर्म भूमि रही है। यह मात्र एक संयोग नहीं वरन देवता के आशीष का प्रमाण है। गोल्ज्यू को न्याय करना ही होगा, और वो जरूर करेंगे। अन्याय देवताओं की इस पुण्यभूमि पर कभी फलफूल नहीं सकता।

गौरतलब है कि 14 अगस्त को जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में दिनदहाड़े पांच जिपं सदस्यों को जबरन मतदान स्थल से ले जाया गया था। नेता विपक्ष आर्य व अन्य पार्टी नेताओं से धक्का मुक्की हुई थी। उधर,ब्लाक प्रमुख के चुनाव में बेतालघाट में फायरिंग की घटना से दहशत मच गई थी। हाईकोर्ट ने दोनों मामलों में डीएम व एसएसपी को खरी खोटी सुनाई थी।

बेतालघाट फायरिंग मामले में दोषी लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। उधर, नैनीताल अपहरण कांड में नेता विपक्ष आर्य समेत कांग्रेस व भाजपा के नेताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार 18 अगस्त को हाईकोर्ट नैनीताल जिपं के स्थगित चुनाव के बारे में अपना फैसला सुनाएगी। इस बीच, राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट की सुनवाई से पहले फायरिंग की घटना के संदर्भ में सीओ भवाली व थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।

इधर, रविवार को नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने गोल्ज्यू से हाथ जोड़कर न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top