Breaking News
मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षित, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षित, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 वीरांगनाओं का चयन, रेखा आर्या।
तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 वीरांगनाओं का चयन, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट, कई महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट, कई महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा। 
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।

गंगोत्री हाईवे का करीब 200 मीटर हिस्सा, टिहरी बांध झील में समाया, सालंग पुल के पास भी धंसी सड़क।

गंगोत्री हाईवे का करीब 200 मीटर हिस्सा, टिहरी बांध झील में समाया, सालंग पुल के पास भी धंसी सड़क।

स्थानीय प्रशासन ने वाहनों को पीपल मंडी से ऑल वेदर बायपास होते हुए बडेथी और उत्तरकाशी की ओर आवाजाही करने के निर्देश दिए हैं।

देहरादून/उत्तरकाशी :- चिन्यालीसौड़ टैक्सी स्टैंड के समीप गंगोत्री हाईवे का करीब 200 मीटर हिस्सा टिहरी बांध झील में समा गया है। इससे चिन्यालीसौड़ बाजार और नागणी, बडेथी का सड़क संपर्क पूरी तरह कट गया है जिससे छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। स्थानीय प्रशासन ने वाहनों को पीपल मंडी से ऑल वेदर बायपास होते हुए बडेथी और उत्तरकाशी की ओर आवाजाही करने के निर्देश दिए हैं। वहीं चिन्यालीसौड़ के व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा नौटियाल और नागणी के व्यापार मंडल अध्यक्ष पूरण सिंह बिष्ट ने बीआरओ से क्षतिग्रस्त जगह पर जल्द से जल्द सड़क को बहाल कर वाहनों की आवाजाही शुरू करने की मांग की है।

डीएम ने किया हाईवे भू-धंसाव का निरीक्षण

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने आपदा से क्षतिग्रस्त हुए भटवाड़ी और डबराणी में राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने बीआरओ और लोनिवि को भू-धंसाव का तुरंत ट्रीटमेंट करने और जल्द से जल्द हाईवे को आवाजाही के लिए खोलने के निर्देश दिए।

भटवाड़ी से करीब एक किलोमीटर आगे सालंग पुल के पास हाईवे का करीब 500 मीटर हिस्सा भू-धंसाव की चपेट में आ गया है जिससे सड़क ध्वस्त होने की कगार पर है। रविवार को डीएम ने आपदा प्रबंधन, लोनिवि और बीआरओ के अधिकारियों के साथ इस स्थल का मुआयना किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इसका जल्द ट्रीटमेंट नहीं किया गया तो प्रशासन की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। इसके बाद डीएम ने डबराणी का भी निरीक्षण किया जहां आपदा के दौरान हाईवे का करीब 500 मीटर हिस्सा नदी में समा गया था।

इस जगह पर अभी तक आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है और सड़क का निर्माण प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। डीएम आर्य ने क्षतिग्रस्त हाईवे को जल्द से जल्द आवाजाही लायक बनाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top