Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

कृषि विभाग में डेढ़ करोड़ का बड़ा घोटाला, कृषि अधिकारी को मिली क्लीन चिट, बिफरी कांग्रेस।

कृषि विभाग में डेढ़ करोड़ का बड़ा घोटाला, कृषि अधिकारी को मिली क्लीन चिट, बिफरी कांग्रेस।

देहरादून :- प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में हुआ डेढ़ करोड़ से अधिक का पुख्ता घोटाला अब भाजपा सरकार और कृषि विभाग की सांठगांठ और भ्रष्टाचार की सच्चाई को उजागर करता है ये कहना है उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी का।

शनिवार को प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों के सम्मुख दसौनी ने सभी तथ्य रखें उन्होंने बताया कि तत्कालीन जिलाधिकारी देहरादून सोनिका सिंह की जांच रिपोर्ट में यह स्पष्ट रूप से सिद्ध हो गया था कि रायपुर में तैनात कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी राजदेव पवार ने फर्जी लाभार्थियों के नाम पर करोड़ों की राशि का गबन किया।

किसानो को थी एक साल से न्याय की आस, जिलाधिकारी की जाँच के साथ ही कृषि विभाग के संयुक्त कृषि निदेशक दिनेश कुमार ने की थी विस्तृत जाँच, 25 किसानो के मौक़े पर बयान लिए गए थे, योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष में २०० किसानो को लाभ देना बताया गया था, बाक़ी 175 किसानो की भी होनी थी जाँच , पर विभाग ने कदाचारी अधिकारी को सभी आरोपों से ही बरी कर दिया।

ग्रामीणों और किसानों ने भी इसकी शिकायत की थी और जांच रिपोर्ट ने इसे पुष्ट किया। लेकिन हैरानी की बात यह है कि हाल ही में कृषि विभाग ने उसी अधिकारी को क्लीन चिट देकर दोषमुक्त करार दे दिया। गरिमा ने कहा कि अब सवाल सीधा है यदि अधिकारी निर्दोष है तो डेढ़ करोड़ रुपये का घोटाला किसने किया?

सरकारी खजाने से जो पैसा निकला वह आखिर किसकी जेब में गया?

क्या भाजपा सरकार किसानों का पैसा बचाने आई है या भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने?

दसौनी ने कहा कि यह केवल एक अधिकारी का भ्रष्टाचार नहीं बल्कि सत्ता के संरक्षण में हुआ संगठित घोटाला है। गरिमा ने कहा कि भाजपा सरकार ने जानबूझकर इस अधिकारी को बचाकर किसानों की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है।

इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता ने राज्य सरकार से मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय स्वतंत्र जांच कराई जाए।अधिकारी और उसे बचाने वाले विभागीय अफसरों व नेताओं पर आर्थिक अपराध का मुकदमा दर्ज हो।

किसानों और ग्रामीणों का हक तुरंत लौटाया जाए। विभागीय स्तर पर ऐसे भ्रष्टाचारियों की संपत्ति जब्त की जाए।

दसौनी ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में योजनाओं का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है और किसान आज भी सिंचाई के लिए तरस रहे हैं। यह सरकार भ्रष्टाचारियों की ढाल और किसानों के लिए काल बन चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top