Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

हल्द्वानी में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा विज्ञान पर हुई चर्चा।

हल्द्वानी में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा विज्ञान पर हुई चर्चा।

केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल के सहयोग से मनाया गया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2025।

कार्यक्रम की थीम रही — आर्यभट्ट से गगनयान तक।

पोस्टर, भाषण और गायन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।

देहरादून/नैनीताल :- यूनिवर्सल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2025 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केंद्रीय संचार ब्यूरो, नैनीताल, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से सम्पन्न हुआ। इस वर्ष समारोह की थीम “आर्यभट्ट से गगनयान तक : प्राचीन ज्ञान से अनंत संभावनाओं की ओर” रखी गई थी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री शंकर कोरंगा तथा विशिष्ट अतिथि मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर रहे। इस अवसर पर एरीज नैनीताल के वैज्ञानिक डॉ. मोहित जोशी और प्रोफेसर डॉ. नवल लोहनी ने विद्यार्थियों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से भारत की अंतरिक्ष विज्ञान में ऐतिहासिक उपलब्धियों तथा भविष्य की संभावनाओं के विषय में जानकारी दी।

पीसीएस अधिकारी श्रीमती प्रियंका जोशी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज के प्रत्येक वर्ग तक वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रीय उपलब्धियों को पहुंचाने में अत्यंत सहायक होते हैं। विद्यार्थियों की प्रतिभा को उजागर करने के लिए पोस्टर मेकिंग, भाषण, गायन और प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इनमें पोस्टर प्रतियोगिता में छाया, अब्दुल अहद, ओवैस, दिव्यांशी और अंकिता विजेता बने, जबकि एकल गीत प्रतियोगिता में आदित्य, योगिता, वैभव, विधि और कार्तिक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में साक्षी, रिया, देवेश और योगिता को पुरस्कृत किया गया।

मुख्य अतिथि शंकर कोरंगा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विज्ञान एवं अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में निरंतर नई ऊँचाइयों को छू रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा गुरुरानी तिवारी ने किया। सीबीसी नैनीताल द्वारा तैयार किए गए स्वागत गीत पर शोभा चारक ने विशेष प्रस्तुति दी, जबकि शर्मिंष्ठा बिष्ट ने अपने सुरों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुमाऊं सांस्कृतिक कला उत्थान समिति के कलाकारों ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया।

अंत में कार्यक्रम के नोडल अधिकारी आनंद बिष्ट ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top