Breaking News
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में, छात्रों को मिलेगी लेटरल एंट्री, विभागीय मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत शासनादेश जारी।

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में, छात्रों को मिलेगी लेटरल एंट्री, विभागीय मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत शासनादेश जारी।

देहरादून :- प्रदेश में संचालित राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में पढ़ने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिये खुशखबरी है। अब इन विद्यालयों में कक्षा-7, 8, 9 एवं कक्षा-11 में रिक्त सीटों पर प्रदेश के होनहारों को लेटरल एंट्री (पार्श्व प्रवेश) के माध्यम से दाखिला मिल सकेगा। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत के अनुमोदन के बाद शासन स्तर से शासनादेश जारी कर दिया गया है। जिसमें विभागीय अधिकारियों को पार्श्व प्रवेश प्रक्रिया को लेकर आवश्यक निर्देश दिये गये हैं।

विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में अबतक मात्र कक्षा-6 में ही प्रवेश का प्राविधान था। लेकिन कई छात्र-छात्राओं का अन्यत्र विद्यालयों में चयन होने से उच्चतर कक्षाओं में सीट रिक्त रह जाती थी। ऐसे में विद्यालयों में उपलब्ध भौतिक एवं मानवीय संसाधनों का पूर्ण उपयोग के उद्देश्य से विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय उच्चाधिकारियों को को पार्श्व प्रवेश की व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिये थे।

जिसके क्रम में विद्यालयी शिक्षा सचिव ने शासनादेश जारी कर अधिकारियों को लेटरल एंट्री के माध्यम से इच्छुक छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने के निर्देश दिये हैं। जिसके तहत अब राजीव गांधी नावेदय विद्यालयों में कक्षा-6 के लिये होने वाली प्रवेश परीक्षा के साथ ही कक्षा-7, 8, 9 एवं कक्षा-11 में रिक्त रहने वाली सीटों पर पार्श्व प्रवेश परीक्षा आयोजित की जायेगी।

उक्त कक्षाओं में अभ्यर्थियों को श्रेष्ठता के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा। इसके अलावा रिक्त सीटों के सापेक्ष एक प्रतीक्षा सूची भी तैयार की जायेगी ताकि परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी द्वारा यदि प्रवेश नहीं लिया जाता है तो रिक्त सीट के सापेक्ष प्रतीक्षा सूची से अभ्यर्थी का चयन किया जा सके। संबंधित कक्षा में प्रवेश हेतु आयु सीमा की गणना/निर्धारण नई शिक्षा नीति के अनुरूप किया जायेगा साथ ही रिक्त सीटों में प्रवेश हेतु आरक्षण राज्य सरकार द्वारा निर्धारित प्रावधानों के तहत अनुमन्य होगा। इसके अलवा कक्षा-7, 8, 9, तथा कक्षा-11 में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त संस्था से पूर्व कक्षा यथा 6, 7,8 एवं 10 में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। पार्श्व परीक्षा का आयोजन उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा किया जायेगा। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं ि कवे पार्श्व परीक्षा का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चत करें ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इसका लाभ ले सकें।

*प्रदेशभर के राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में अब उच्च कक्षाओं की सीटें रिक्त नहीं रहेंगी। लेटरल एंट्री (पार्श्व प्रवेश) के माध्यम से खाली सीटों पर योग्य छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जायेगा। इस संबंध में शासनादेश जारी कर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। *डॉ. धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top