Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने, थराली चमोली आपदा पीडितों के लिए भेजी राहत सामग्री।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने, थराली चमोली आपदा पीडितों के लिए भेजी राहत सामग्री।

सोमवार को एसजीआरआर विश्वविद्यालय की कुलपति व कुलसचिव ने हरी झण्डी दिखाकर वाहनों को रवाना किया।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में थराली, चमोली आपदा पीड़ितों को मिलेगा निःशुल्क उपचार।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुछ पाठ्यक्रर्मोंं में आपदा पीड़ित परिवारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा।

देहरादून :- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने थराली (चमोली) आपदा प्रभावितों के लिए राहत एवम् खा़द्य सामग्री भेजी। सोमवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. कुमुद सकलानी और रजिस्ट्रार डॉ. लोकेश गंभीर ने राहत सामग्री से लदे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि हम सभी प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि प्रभावित परिवारों को शीघ्र ही इस कठिनाई से उबरने की शक्ति प्राप्त हो। उन्होंने चमोली जनपद के अन्तर्गत आने वाले एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों के कर्मचारियों का आह्वान किया कि आप सभी थराली आपदा पीड़ितों की हर सम्भव मदद में अपना योगदान दीजिए। 

काबिलेगौर है कि थराली (चमोली) की आपदा ने कई परिवारों से उनका घर-आंगन, खेत खलियान, पशु मवेशी, रोजगार और सुख-चैन छीन लिया। कहीं खेत मलबे में दब गए, कहीं आशियाने नष्ट हो गए तो कहीं मासूम बच्चों की शिक्षा और बुजुर्गों की दवा-दरकार अधर में लटक गई। ऐसे कठिन समय में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने इन पीड़ित परिवारों के लिए राहत और खाद्य सामग्री भेजकर न सिर्फ मदद की पहल की है, बल्कि मानवीय संवेदना का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया है।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने न केवल राहत सामग्री भेजने का बीड़ा उठाया, बल्कि पीड़ितों को निःशुल्क उपचार और उनके बच्चों को कुछ चयनित पाठ्यक्रमों में निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने का भी वचन दिया। इससे पूर्व धराली उत्तरकाशी के आपदा पीड़ितों के लिए भी अस्पताल एवम् विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह पहल की थी।चमोली जिले के कर्णप्रयाग एवम् नारायणबगड स्थित एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों के माध्यम से यह राहत सामग्री जिसमें खाद्यान्न व अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं, प्रभावित आपदा क्षेत्र थराली तक पहुंचाई जा रही है। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल कर्णप्रयाग के प्रधानाचार्य बुद्धिबल्लभ डोभाल और एसजीआरआर पब्लिक स्कूल नारायण्बगड़ के प्रधानाचार्य शंकर सिंह चैहान स्थानीय विधायक गोपाल राम टम्टा एवम् एसडीएम पंकज कुमार भट्ट के नियमित सम्पर्क में हैं। इनके साथ मिलकर प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। चमोली जनपद के अन्तर्गत आने वाले एसजीआरआर समूह के सभी संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे राहत और बचाव कार्यों में हर संभव योगदान दें। यह पहल केवल औपचारिक मदद नहीं, बल्कि करुणा, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का ऐसा जीवंत उदाहरण है, जो आपदा की विभीषिका में पीड़ित परिवारों के लिए आशा की किरण साबित होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top