Breaking News
मुख्यमंत्री ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की दी शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की दी शुभकामनाएं।
डीएम आशीष चौहान का SIR को लेकर, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यो में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त।
डीएम आशीष चौहान का SIR को लेकर, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यो में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त।
बिथ्याणी महाविद्यालय में तैनात फर्जी शिक्षक की सेवाएं समाप्त।
बिथ्याणी महाविद्यालय में तैनात फर्जी शिक्षक की सेवाएं समाप्त।
प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा, सतपाल महाराज।
प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा, सतपाल महाराज।
गणेश गोदियाल का नगर निगम पर तीखा हमला, कहा सत्ता पक्ष के लिए अलग नियम, विपक्ष के लिए अलग।
गणेश गोदियाल का नगर निगम पर तीखा हमला, कहा सत्ता पक्ष के लिए अलग नियम, विपक्ष के लिए अलग।
सीएम, प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में, भाजपा परिवार ने किया अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य अभिनंदन।
सीएम, प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में, भाजपा परिवार ने किया अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य अभिनंदन।
एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की, मेगा शिक्षक चयन प्रक्रिया में दिखा युवाओं का उत्साह।
एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की, मेगा शिक्षक चयन प्रक्रिया में दिखा युवाओं का उत्साह।
मुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए, जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान।
मुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए, जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान।
एनआईटी श्रीनगर के निर्माण कार्यों में लायें तेजी, डाॅ. धन सिंह रावत।
एनआईटी श्रीनगर के निर्माण कार्यों में लायें तेजी, डाॅ. धन सिंह रावत।

उत्तराखंड में राष्ट्रीय स्तर का, फ़िल्म महोत्सव आयोजित करने पर कार्य करें, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन।

उत्तराखंड में राष्ट्रीय स्तर का, फ़िल्म महोत्सव आयोजित करने पर कार्य करें, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन।

देहरादून :- उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय ने मंगलवार को मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से शिष्टाचार भेंट की और परिषद की गतिविधियों की जानकारी दी।

मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में फ़िल्म निर्माण से जुड़े इको सिस्टम को प्रोत्साहित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि भारत सरकार के सहयोग से राष्ट्रीय स्तर का फ़िल्म महोत्सव आयोजित करने हेतु प्रस्ताव तैयार किया जाए। इसके साथ ही दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में लो-कॉस्ट (कम लागत) सिनेमा हॉल की संभावनाओं पर विचार करने और स्थानीय युवाओं एवं कलाकारों को अधिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम किया जाए।

डॉ. उपाध्याय ने मुख्य सचिव को राज्य की फ़िल्म नीति के क्रियान्वयन के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड में फ़िल्म निर्माण हेतु अनुमति प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम पहले से संचालित है। पिछले एक वर्ष में प्रदेश में लगभग 30 क्षेत्रीय फ़िल्मों का निर्माण हुआ है या निर्माणाधीन है। इसके अलावा कई बड़े बैनर और बजट की हिंदी फ़िल्में तथा वेब सीरीज़ भी उत्तराखण्ड में शूट हो रही हैं, जिससे प्रदेश फ़िल्मकारों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top