Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

उत्तराखंड में हर लोकसभा सीट को 5 लाख से अधिक मतों से विजय बनाना है – मुख्यमंत्री

उत्तराखंड में हर लोकसभा सीट को 5 लाख से अधिक मतों से विजय बनाना है – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने श्रीदेव सुमन व विक्टोरिया क्रास विजेता गबर सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया

चंबा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार का चुनाव ऐतिहासिक चुनाव है। प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। हर कोई देश में मोदी की सरकार बनाने वाला है। आज चर्चा भाजपा की 400 पार सीटों पर हो रही है। हमने उत्तराखंड में हर लोकसभा सीट को 5 लाख से अधिक मतों से विजय बनाना है। उन्होंने कहा आगामी 19 अप्रैल को कमल पर वोट देकर श्रीमती माला राजलक्ष्मी शाह को पुनः भारी मतों से विजय बनाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। विश्व में भारत का डंका बज रहा है। दुनिया के अंदर कोई बड़ी घटना होती है तो पूरे विश्व को भारत के रुख का इंतजार होता है। आज भारत तरक्की के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मोदी ने देश से गरीबी को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया है। महिलाओं, युवाओं, किसानों, गरीबों को लाभ पहुंचाने के लिए कई योजनाओं पर कार्य जारी है। जन-धन योजना, उज्जवला योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी अनेक योजनाओं ने हर व्यक्ति के जीवन को बदलने का काम किया है। पहले की योजनाएं विशेष वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर बनाई जाती थी और आज की योजनाएं अंतोदय के सिद्धांत पर बनाई जाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2014 के बाद वर्क कल्चर बदला है। हर व्यक्ति अब देश के उत्थान में लग गया है। प्रधानमंत्री का हर पल हर क्षण भारतवासियों को समर्पित है। बीते 10 वर्षों में देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल चुके हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाई गई है। तीन तलाक को हटाया गया। वादे अनुसार नागरिकता संशोधन एक्ट लागू किया गया है। देश के दुश्मनों को मुंहतोड जवाब देते हुए सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक किया। सैनिकों को अच्छे वस्त्र एवं अस्त्र मिल रहे हैं। लंबे इंतजार के बाद भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है। अयोध्या में उत्तराखंड वासियों के लिए अतिथि गृह बनाने पर कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा उत्तराखंड वीर भूमि है यहां के सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की देवतुल्य जनता ने विधानसभा चुनावों में भाजपा को पुनः विजय बनाकर राज्य में भाजपा सरकार बनाई थी। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने अपने वादे अनुसार समान नागरिक संहिता विधेयक पास किया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने उत्तराखंड के हित में कई कड़े कानून लागू किए हैं। परीक्षाओं में हो रही निरंतर नकल पर रोक लगाते हुए नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। आज प्रतिभावान नौजवानों का एक के साथ कई परीक्षाओं में चयन हो रहा है। 22 साल के बराबर नियुक्तियां बीते 2 साल में हुई। दंगा रोधी कानून लाया गया है। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है। मुख्यमंत्री सशक्त बहना योजना प्रारंभ की गई है, महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को बेचने के लिए मंच तैयार किया जा रहा है। जिसके लिए हाउस ऑफ़ हिमालयाज ब्रांड को भी शुरू किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में आयोजित किए गए ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत 3.5 लाख करोड़ से अधिक के एमओयू साइन किए गए। 81 हज़ार करोड़ की ग्राउंडिंग हो चुकी है। हमारे प्रदेश के लोगों को यहीं स्वरोजगार, रोजगार के अवसर पैदा होंगे। टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में जी-20 की दो बैठकों का अयोजन किया गया। उन्होने कहा केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से टिहरी लोकसभा क्षेत्र भी लगातार विकसित हो रहा है। टिहरी झील को पर्यटन डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है।झील में जलक्रीडा की गतिविधियां हो रही हैं।लगभग 7800 करोड़ रूपए की लागत से टिहरी बांध के चारों ओर रिंग रोड बनाने की प्रक्रिया गतिमान है। टिहरी झील को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने के लिए एडीबी ने लगभग 1300 करोड़ रूपए की योजनाओं के लिए फंडिंग के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। टिहरी – देहरादून टनल डीपीआर पर कार्य जारी है। केंद्र सरकार ने टिहरी में 65 किमी. सड़क बनाने के लिए करोड़ों रूपए का बजट मंजूर कर दिया है। हाल ही में 8000 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया था। टिहरी आने वाले समय में बड़ा डेस्टीनेशन हब बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर देश बनाने वाले लोग हैं तो दूसरी ओर परिवारवाद, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण करने वाले लोग है। उन्होंने कहा विपक्षियों का गठबंधन नहीं ठगबंधन है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक विपक्षियों का परिवारवाद चल रहा है। 2014 से पहले कांग्रेस सरकार में हर दिन घोटाले निकलते थे। तुष्टीकरण और वोटबैंक की राजनीति करने वाली कांग्रेस का सच सभी के सामने है। ये लोग श्रीराम के अस्तित्व को नकारने और सनातन संस्कृति को नुकसान पहुंचाने वाले वाले लोग हैं। सत्ता के लालच में आकर देश को विश्व मंचो पर बदनाम करने वाले लोग हैं। कांग्रेस ने उत्तराखंड में भी परिवारवाद वाली सोच को आगे बढ़ाते हुए नेताओ के बेटे बेटियों को टिकट देने का आभियान शुरू किया है। कांग्रेस ने उत्तराखंड में किसी भी महिला को टिकट नही दिया है। ये लोग महिलाओं के विरोधी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव भ्रष्टाचार पर आखिरी चोट करने, जातिवाद और वंशवाद पर चोट करने का, सांप्रदायिक दंगों को बढ़ावा देने वाली शक्तियों को जड़ से उखाड़ फेंकने का चुनाव है। उन्होंने कहा यह चुनाव मोदी के नेतृत्व में देश को विकसित राष्ट्र बनाने, देश से गरीबी को जड़ से खत्म करने, देश को विश्व शक्ति के रूप में स्थापित करने का चुनाव है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए नारे को साकार करना है। सभी ने मिलकर टिहरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह जी को भारी मतों से विजयी बनाकर, मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देना है।

इस दौरान जिला अध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, विधायक किशोर उपाध्याय, सुभाष रमोला, पुष्कर नेगी, ब्लॉक प्रमुख शिवांगी बिष्ट एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top