Breaking News
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट।
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी, सीईओ।
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी, सीईओ।
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री खजान दास ने किया लोकार्पण।
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री खजान दास ने किया लोकार्पण।
प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए, अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन।
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए, अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन।
4 अगस्त तक बढ़ी बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि, सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी किये निर्देश।
4 अगस्त तक बढ़ी बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि, सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी किये निर्देश।
थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में, मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनजाति समाज की समस्याएं।
थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में, मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनजाति समाज की समस्याएं।
IGNFA में 2024 बैच के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह में, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, 2047 में विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा अधिकारी।
IGNFA में 2024 बैच के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह में, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, 2047 में विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा अधिकारी।

देहरादून का प्रेम नगर इलाका धमाके की आवाज़ से गूंजा, मौका निरीक्षण पर घटना की कोई पुष्टि नहीं।

देहरादून का प्रेम नगर इलाका धमाके की आवाज़ से गूंजा, मौका निरीक्षण पर घटना की कोई पुष्टि नहीं।

देहरादून:- सोमवार दोपहर लगभग 2 बजकर 10 के आसपास देहरादून  के प्रेमनगर इलाके में इतना जबरदस्त धमाका हुआ कि पूरे पछवादून की धरती थर-थरा गई। धमाका इतना जबरदस्त रहा कि चारों तरफ लोग घरों से बाहर निकल कर दहशत में आ गए. मानो उनके ही घर के ऊपर कोई बम फट गया हो. खिड़की दरवाजे और मकान पूरी तरह से हिल गए. हालांकि गनीमत हैं कि अभी तक कहीं से कोई ऐसे विस्फोट की घटना से कोई हताहत या जनहानि की कोई खबर नहीं है।बताया जा रहा है की दिल-दहलाने वाले इस धमाके की गूंज सहसपुर,सेलाकुई से शिमला बाई पास रोड़ लेकर प्रेमनगर IMA और FRI वाले इलाकें में सबसे ज्यादा महसूस किए गए।धमाका इतना जबरदस्त रहा की देहरादून पुलिस के हरेक थाना- चौकी की पुलिस अलर्ट हो गई, और चारों तरफ वॉकी टॉकी में धमाके की सूचना जानने के लिए का पुलिस टीमें प्रयास करते रहे. उधर विस्फोट की सूचना मिलते ही देहरादून एसएसपी अजय सिंह स्वयं अलर्ट मोड में आकर चारों तरफ से सूचना एकत्र कर रहे हैं. प्रारंभिक सूचना के मुताबिक जो टेलीफोन से संपर्क कर कई जगह से जानकारी जुटाई जा रही हैं। उसके मुताबिक ये विस्फोट हवा में होना बताया जा रहा है.हालांकि इसकी भी स्पष्ट पुष्टि नहीं हैं. लेकिन पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ सूचना एकत्र कर जांच पड़ताल में जुटी है.. वही एसएसपी अजय सिंह ने आम जनमानस से अपील की है कि ऐसी किसी भी गुमराह होने वाली सूचना और खबरों बचें. और इस धमाके के बारे में सूचना की तत्काल जानकारी नजदीकी पुलिस स्टेशन से साझा करे।

देहरादून पुलिस के अनुसार कंट्रोल रूम को अलग-अलग नम्बरों से एफआरआई व प्रेमनगर थाना क्षेत्र में विस्फोट की आवाज सुनाई देने की सूचना प्राप्त हुई.उक्त सूचना को वेरीफाई करने के लिये तत्काल अलग-अलग टीमें गठित कर मौके पर रवाना की गई पर उक्त स्थानों पर किसी जमीनी ब्लास्ट या ऐसी कोई घटना होने की पुष्टि नहीं हो पाई है। सूचना की गम्भीरता को देखते हुए एसएसपी स्वयं क्षेत्र में रवाना हुए है. सूचना देने वाले काॅलरों से बात करने पर उनके द्वारा हवा में ब्लास्ट होने से सम्बन्धित सूचना दी जा रही है। पुलिस टीमें निरंतर सूचना की पुष्टि के लिये प्रयासरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top