Breaking News
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

“जॉर्ज एवरेस्ट टेंडर घोटाला” – उत्तराखंड की धरोहर को औने-पौने दाम में बेच रही है उत्तराखंड सरकार, लालचंद शर्मा। 

“जॉर्ज एवरेस्ट टेंडर घोटाला” – उत्तराखंड की धरोहर को औने-पौने दाम में बेच रही है उत्तराखंड सरकार, लालचंद शर्मा। 

देहरादून :- कॉंग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि मसूरी स्थित ऐतिहासिक जॉर्ज एवरेस्ट एस्टेट में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के नाम पर उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ खुला विश्वासघात किया है। यह केवल टेंडर नहीं, बल्कि प्रदेश की जमीन और संसाधनों को बाबा रामदेव और उनके खास साझेदार आचार्य बालकृष्ण के हवाले करने की साजिश है।

एक मीडिया जांच ने साफ़ कर दिया है कि इस परियोजना के लिए बोली लगाने वाली तीनों कंपनियाँ – राजस एयरोस्पोर्ट्स एंड एडवेंचर्स प्रा. लि., प्रकृति ऑर्गेनिक्स इंडिया लि., और भरुवा एग्री साइंस प्रा. लि. – सीधे तौर पर आचार्य बालकृष्ण से जुड़ी हुई हैं। जब तीनों कंपनियों का मालिकाना हक़ एक ही व्यक्ति के पास हो, तो यह टेंडर प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि धांधली है।

* लालचंद शर्मा ने किए सवाल :*

सरकार ने “एंटी-कोल्यूजन क्लॉज” की धज्जियाँ उड़ाकर यह टेंडर क्यों पास किया?

जब हारी हुई दो कंपनियों में आचार्य बालकृष्ण की हिस्सेदारी 99% से अधिक थी और विजेता कंपनी राजस में उनकी हिस्सेदारी टेंडर के समय 25% से बढ़कर 69.43% कर दी गई, तो क्या यह सीधे-सीधे नियमों और पारदर्शिता का उल्लंघन नहीं है?

हजारों करोड़ की संभावित कीमत वाली इस परियोजना को मात्र 1 करोड़ रुपये सालाना किराए पर 15 साल के लिए क्यों दे दिया गया? क्या यह जनता के खजाने को लूटने का तरीका नहीं है?

यह धामी सरकार का एक और काला अध्याय है, जहाँ उत्तराखंड की धरोहरों को औने-पौने दामों में बाबा रामदेव और उनके सहयोगियों को सौंपा जा रहा है।

लालचंद शर्मा का स्पष्ट कहना है कि यह सीधा-सीधा घोटाला है। प्रदेश की जनता पूछ रही है—क्या सरकार पतंजलि के कारोबार को फायदा पहुँचाने के लिए काम कर रही है या जनता की सेवा के लिए?

हम मांग करते हैं कि इस पूरे मामले की सीबीआई जांच करवाई जाए और जांच होने तक इस टेंडर को रद्द किया जाए। यदि सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर जनांदोलन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top