Breaking News
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।

मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।

समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण।

कुमाऊँ में भी शिक्षा-स्वास्थ्य की नई अलख जगाए एसजीआरआर ग्रुप, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को निःशुल्क बीज किए वितरित, सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के दिए निर्देश।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, रक्तदान शिविर में किया प्रतिभाग, रक्तदाताओं को किया प्रेरित।

देहरादून :-  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गजियावाला घट्टीखोला स्थित आदिशक्ति मां कालिका मंदिर परिसर में राष्ट्रीय हिंदू संगठन एवं लक्ष्य फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यह शिविर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष स्वर्गीय दीपक पुण्डीर की स्मृति में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रक्तदान महादान है, जो किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान करता है। उन्होंने बड़ी संख्या में युवाओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं को रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया और इसे पुण्य का कार्य बताया। कैबिनेट मंत्री ने शिविर स्थल पर अपना वजन जांच कर स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया और उपस्थित युवाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी।

मंत्री जोशी ने स्वर्गीय दीपक पुण्डीर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका समाज सेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने शिविर आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ युवाओं में सेवा भाव जागृत करते हैं।

इस अवसर पर संस्थापक लक्ष्य फाउंडेशन केदार जोशी, गणेश शर्मा सोती, अनुराग, समुंदर सहित कई रक्तदाता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top