Breaking News
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।

योगी आदित्यनाथ 13 और 14 अप्रैल, को उत्तराखंड में करेगें जनसभाएं।

योगी आदित्यनाथ 13 और 14 अप्रैल, को उत्तराखंड में करेगें जनसभाएं।

देहरादून:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अप्रैल को हल्द्वानी और 14 अप्रैल को श्रीनगर गढ़वाल व रुड़की में जनसभा करेंगे। इसके साथ ही बीजेपी उनकी अल्मोड़ा और सहसपुर में भी रैली कराने की तैयारी में है। देश भर में लोकसभा चुनाव की बयार है। नेताओं के अलग-अलग राज्यों में दौरों और रैलियों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में उत्तराखंड में भी देश के प्रमुख नेताओं की चहलकदमी बरक़रार है। प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले स्टार प्रचारकों का जमावड़ा लगने लगा है। ऐसे में राज्य में आने वाले दिनों में भी ताबड़तोड़ रैलियां होंगी। भाजपा के चुनाव प्रचार ने उत्तराखंड में रफ्तार पकड़ ली है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बाद अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ ही कई अन्य प्रमुख स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम तय हो गया है। लोकसभा चुनाव में योगी जी की बहुत डिमांड है। भाजपा ने उनके उत्तराखंड में दो कार्यक्रम तय कर दिए हैं। पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के अनुसार योगी आदित्यनाथ 13 अप्रैल को हल्द्वानी में जनसभा करेंगे, इसके बाद 14 अप्रैल को श्रीनगर गढ़वाल और रुड़की में जनसभा होगी। पार्टी उनकी एक जनसभा को अल्मोड़ा में और दूसरी सहसपुर में कराने का प्रयास कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को उत्तराखंड आ रहे है मोदी जी की रैली का कार्यक्रम पहले हरिद्वार में था। लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी अब चुनाव प्रचार अभियान के तहत अपनी दूसरी जनसभा को ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान में करेंगे। ऋषिकेश में जनसभा कराने के पीछे मुख्य मकसद यह है कि इसमें तीनों लोकसभा सीटों की 24 विधानसभा क्षेत्र के लोग आएंगे। जिसमें पार्टी ने एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य बनाया है।

12 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड आएंगे उनकी पहली जनसभा 11.30 बजे गोचर (चमोली) में होगी। इसके बाद वह दो बजे लोहाघाट (चम्पावत) में चुनावी रैली में शामिल होंगे। शाम चार बजे वह काशीपुर पहुंचेंगे जहां उनकी एक और जनसभा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top