Breaking News
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से, दिव्य ज्योति स्वयं सहायता समूह की बहिनों ने की भेंट।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से, दिव्य ज्योति स्वयं सहायता समूह की बहिनों ने की भेंट।

देहरादून :- ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से आज हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में दिव्य ज्योति स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। भेंट के दौरान समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री सशक्त बहना योजना के अंतर्गत तैयार की गई स्वदेशी एलईडी लाइट्स की लड़ियां मंत्री गणेश जोशी को भेंट की।

समूह की महिलाओं ने अवगत कराया कि वे विगत कई वर्षों से रायपुर ग्रोथ सेंटर में एलईडी लाइट्स निर्माण का कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने महिलाओं द्वारा निर्मित स्वदेशी एलईडी लाइट्स की सराहना करते हुए कहा कि ये उत्पाद न केवल आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार कर रहे हैं, बल्कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का भी उत्कृष्ट उदाहरण हैं।

महिला समूह ने दीपावली के अवसर पर अपने उत्पादों के लिए बाजार में स्थान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इस पर मंत्री गणेश जोशी ने जीओसी सब एरिया को दूरभाष के माध्यम से निर्देशित करते हुए गढ़ी कैंट स्थित आर्मी कैंटीन परिसर में दिव्य ज्योति समूह को स्टॉल लगाने की अनुमति दिलाने का भरोसा दिया।

मंत्री की इस पहल पर समूह की महिलाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने परिश्रम और रचनात्मकता से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने सभी से अपील की कि इस दीपावली पर स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें और देश में निर्मित वस्तुओं की खरीद कर स्थानीय उत्पादकों को प्रोत्साहित करें।

इस अवसर पर स्वाति नेगी, मेघा शर्मा, ममता कोठियाल, सुनीता, ब्लॉक मिशन प्रबंधक रोहित नौटियाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top