Breaking News
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।

बास्केटबॉल में स्कूल ऑफ नर्सिंग ने मारी बाजी, टेबल टैनिस में अंशिका रावत और विख्यात ने जीते मैच।

बास्केटबॉल में स्कूल ऑफ नर्सिंग ने मारी बाजी, टेबल टैनिस में अंशिका रावत और विख्यात ने जीते मैच।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव-तीसरा दिन। 

देहरादून :- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव-2025 का तीसरा दिन क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबाल, टेबल टेनिस एवम् बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं के नाम रहा। बालिका वर्ग की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्कूल ऑफ नर्सिंग ने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एण्ड कॉमर्स स्टडीज को पराजित किया। बालिका वर्ग क्रिकेट में स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंस ने फाइनल ट्राफी पर कब्जा जमाया। 

बुधवार को बालिका वर्ग का फाइनल किक्रेट मैच नर्सिंग एवं स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंस के बीच खेला गया। स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंस ने टॉस जीता एवं क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। नर्सिंग की शुरूआत शानदार रही। पहले 3 ओवरों में ही 29 का स्कोर कर दिया। एवं निर्धारित ओवरों में 62 रन का लक्ष्य रखा इसके जवाब में स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंस ने भी शानदार शुरुआत करी, पहले 3 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 31 रन बनाए। इस प्रकार 4 गेंदों शेष रहते 1 विकेट के नुकसान पर स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंस ने फाइनल मैच अपने नाम कर दिया।

बालक वर्ग वॉलीबाल में स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एण्ड सोशल साइंसेज ने स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज को 21-18, 21-19 से शिकस्त दी। बालिका वर्ग सिंगल्स टेबल टेनिस में स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंस की अंशिका रावत ने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की बबली रावत को पराजित किया। बालक वर्ग टेबल टेनिस एकल मुकाबले में स्कूल ऑफ पैरामैडिकल एण्ड एलाइड हैल्थ साइंसेज़ के विख्यात ने स्कूल ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज के चन्द्रभान सिंह को हराया। 

बालक वर्ग बास्केटबॉल में स्कूल ऑफ हयूमैनिटीज ने स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलॉजी को शिकस्त दी। बालिका वर्ग बास्केटबॉल में स्कूल ऑफ नर्सिंग की टीम ने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट को पराजित किया। बैडमिंटन बालक वर्ग एकल में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के अभिषेक ने स्कूल ऑफ फार्मेसी के तनिष्क को पराजित किया वहीं बालिका वर्ग में स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड हेल्थ साइंसेज की नायसा ने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की प्रिया को हराकर मैच अपने नाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top