Breaking News
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

केदारनाथ धाम के कपाट, गुरुवार सुबह 8.30 बजे विधि-विधान से, शीतकाल के लिए होंगे बंद।

केदारनाथ धाम के कपाट, गुरुवार सुबह 8.30 बजे विधि-विधान से, शीतकाल के लिए होंगे बंद।

देहरादून/रुद्रप्रयाग :- श्रीकेदारनाथ धाम के कपाट गुरुवार सुबह 8.30 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। बाबा केदार की पंचमुखी चल उत्सव विग्रह डोली धाम से अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करते हुए रात्रि प्रवास के लिए अपने पहले पड़ाव रामपुर पहुंचेगी।

बाबा केदार की डोली शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए 25 अक्तूबर को ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होगी। इसके बाद अगले छह माह तक बाबा केदार के भक्त इसी स्थान पर अपने आराध्य के दर्शन कर पूशा-अर्चना कर सकेंगे। केदारनाथ धाम में कपाट बंद करने की प्रक्रिया सुबह 4 बजे से शुरू हो जाएगी। मुख्य पुजारी बागेश लिंग द्वारा बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी और अन्य धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया जाएगा। इसके बाद बाबा केदार के स्वयंभू लिंग को समाधी रूप दिया जाएगा और तय समय पर केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे और ताला सील करने के बाद चॉबी ऊखीमठ के उप जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी।

बाबा केदार की पंचमुखी चल उत्सव विग्रह डोली मंदिर की परिक्रमा कर अपने अपने धाम से अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी।केदारपुरी से रुद्रा प्वाइंट, लिनचोली, रामबाड़ा, भीमबली, जंगलचट्टी, चीरबासा, गौरीकुंड, सोनप्रयाग होते हुए बाबा केदार की पंचमुखी चल उत्सव विग्रह डोली रात्रि प्रवास के लिए अपने पहले पड़ाव रामपुर पहुंचेगी। शुक्रवार को बाबा केदार की डोली द्वितीय पड़ाव विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में प्रवास करेगी और 25 अक्तूबर को बाबा केदार अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में छह माह की शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए विराजमान होंगे।

श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि केदारनाथ धाम में इस वर्ष कपाट खुलने के बाद से अभी तक 17 लाख 45 हजार से अधिक शिव भक्त दर्शन कर चुके हैं। धाम में मौजूद वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित उमेश चंद्र पोस्ती, केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि इस साल यात्रा बहुत ही सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जो सुखद है।

बुधधार को गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, मुख्य सचिव आनंद वर्धन, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी एवं गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने इस यात्रा सत्र में धाम में व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। दूसरी तरफ रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन ने बताया कि केदारनाथ धाम के कपाट कपाट बंद होने की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top