Breaking News
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।

राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर, पीएम मोदी का सम्भावित उत्तराखण्ड दौरे के मौके पर, सैन्यधाम का लोकार्पण प्रस्तावित।

राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर, पीएम मोदी का सम्भावित उत्तराखण्ड दौरे के मौके पर, सैन्यधाम का लोकार्पण प्रस्तावित।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने, सैन्यधाम का किया निरीक्षण।

देहरादून :- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के गुनियालगांव स्थित निर्माणाधीन सैन्यधाम पहुंचकर निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

मीडिया से बातचीत के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री ने बताया कि 9 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्भावित उत्तराखण्ड दौरे के मौके पर सैन्यधाम का लोकार्पण भी प्रस्तावित है।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैनिकों के सम्मान में विशाल सैन्यधाम जल्द बनकर तैयार होगा। उन्होंने कहा कि यह सैन्य धाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना और धामी सरकार के संकल्प का परिणाम है, जिसे पूरा करने का सौभाग्य उन्हें मिला है। देशभर में विभिन्न स्मारकों का अध्ययन करने के बाद सैन्यधाम को सबसे बेहतर बनाया है। उन्होंने बताया कि भारत की सेना में दो सैनिकों की पूजा होती है, जिनमें बाबा हरभजन सिंह और बाबा जसवंत सिंह है। सैन्य धाम में एक म्यूजियम, थियेटर और लाइट एंड साउंड शो की व्यवस्था होगी, जिसके माध्यम से शहीदों की वीरता के चित्र और गाथाएं प्रदर्शित की जाएंगी। मंत्री जोशी ने कहा कि लोकार्पण के बाद जिस प्रकार लोग चार धाम के दर्शन करने जाते हैं, वैसे ही लोग हमारे वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने और उनकी गाथा जानने के लिए सैन्यधाम को देखने जरूर आएंगे। निरीक्षण के दौरान नक्षत्र वाटिका की स्थापना सहित अन्य निर्माण कार्याे को प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के दौरान सैनिक कल्याण विभाग के सचिव दीपेन्द्र चौधरी, जीओसी उत्तराखण्ड सब एरिया मेजर जनरल एमपीएस गिल, डिप्टी जीओसी बिग्रेडियर राम सिंह थापा, पूर्व जीओसी मेजर जनरल सम्मी सभरवाल (सेनि), अपर सचिव एवं निदेशक सैनिक कल्याण श्याम सिंह सहित सैनिक कल्याण विभाग, पेयजल विभाग, प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top