Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

कॉंग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा देहरादून पहुंच कर ली बैठक, प्रियंका गाँधी की रैली की तैयारियो के लिए की महत्वपूर्ण चर्चा।

कॉंग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा देहरादून पहुंच कर ली बैठक, प्रियंका गाँधी की रैली की तैयारियो के लिए की महत्वपूर्ण चर्चा।

देहरादून:-  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा एवं सहप्रभारी श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में पार्टी के सोशल मीडिया विभाग एवं वार रूम के पदाधिकारियों के साथ बैठक की तथा सोशल मीडिया के माध्यम से लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत किये जा रहे प्रचार-प्रसार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि वर्तमान लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है क्योंकि देशभर के लगभग सभी मतदाता मोबाइल के माध्यम से सोशल मीडिया का उपयोग करता है। हमें पार्टी प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के साथ ही भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे झूठ का भी पर्दाफाश करना है। कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव हेतु चुनावी न्याय पत्र में पांच न्याय-पच्चीस गारंटियों को प्रत्येक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रमुखता से प्रचारित कर घर-घर पहुंचाने का काम करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में हुए अंकिता भण्डारी हत्याकांड, युवाओं के भविष्य को चौपट करने वाली अग्निवीर योजना, वन रैंक वन पेंशन, बढ़ती बेरोजगारी, भर्ती घोटाले, पलायन की समस्या को भी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करना है।

सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष विकास नेगी ने प्रदेश प्रभारी को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोशल मीडिया के माध्यम से चलाई जा रही गतिविधियों तथा प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के मार्गदर्शन में प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया द्वारा लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के कार्यक्रमों सहित प्रत्येक दिन होने वाली चुनावी जनसभाओं की जानकारी के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पार्टी के पक्ष को मजबूती से रखा जा रहा है।उन्होंने अवगत कराया कि प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया की टीम द्वारा पूरे प्रदेश में सभी लोकसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर तक पार्टी द्वारा घोषित पांच न्याय-पच्चीस गारंटियों को पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है जिसकी प्रगति से प्रदेश नेतृत्व के साथ-साथ केंद्रीय नेतृत्व को भी अवगत कराया जा रहा है।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी, सोशल मीडिया अध्यक्ष विकास नेगी, सोशल मीडिया संयोजक, संयोजक विशाल मौर्य, सोशल मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह, सोशल मीडिया महासचिव अनुराग मित्तल, महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी, वार रूम को चेयरमैंन गोपाल सिंह गडिया, विरेन्द्र पंवार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top