Breaking News
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ।
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ।
मुख्यमंत्री ने ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के लगभग 8 लाख स्कूली बच्चों को किया संबोधित।
मुख्यमंत्री ने ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के लगभग 8 लाख स्कूली बच्चों को किया संबोधित।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।

13 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हल्द्वानी में जनसभा को करेगें संबोधित, ऐसा रहेगा ट्रैफ़िक प्लान।

13 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हल्द्वानी में जनसभा को करेगें संबोधित, ऐसा रहेगा ट्रैफ़िक प्लान।

देहरादून:- 13 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हल्द्वानी में जनसभा को संबोधित करेगें जिसमे वह बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले रुद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित कर चुके हैं, वहीं योगी आदित्यनाथ भी हल्द्वानी में हुंकार भरेंगे, इसके अलावा वह 14 अप्रैल को  श्रीनगर गढ़वाल और रुड़की में जनसभा को संबोधित करेंगे

स्टाफ पार्किंग

वीआईपी / उच्च अधिकारीगणों के वाहन कार्यक्रम स्थल से आगे सन मेडीकोज के सामने गेट बन्द पार्किंग में पार्क होगे।

पार्टी पदाधिकारियों के वाहन कार्यक्रम स्थल से आगे शिवसुन्दरम बैंकट हॉल में पार्क होगे।

पत्रकार बन्धुओं के वाहन कुल्यालपुरा चौराहा के बांये रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के भूतल में पार्क होगे।

पुलिस / प्रशासन के वाहनों गुरू तेग बहादुर स्कूल की पार्किंग (ठण्डी सड़क) में पार्क होगे।

समस्त प्रकार के दोपहिया वाहन महिला डिग्री कॉलेज में पार्क होगे।

हल्के / दुपहिया वाहनों हेतु रूट प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था

बरेली रोड से आने वाले रैली में सम्मिलित होने वाले समस्त हल्के/दुपहिया वाहन तीन पानी से डायवर्ट होकर गौला बाईपास से नारीमन तिराहा–हाईडिल तिराहा–सौरभ होटल से ठण्डी सड़क में परख इमेजिंग सेन्टर ठण्डी में पार्क होगे।

नैनीताल रोड़ / चोरगलिया रोड़ से आने वाले रैली में सम्मिलित होने वाले समस्त हल्के/दुपहिया वाहन नारीमन तिराहा से हाईडिल तिराहा–सौरभ होटल से ठण्डी सड़क में परख इमेजिंग सेन्टर ठण्डी सड़क में पार्क होगे।

रामपुर रोड से आने वाले रैली में सम्मिलित होने वाले समस्त हल्के/दुपहिया वाहन आई०टी०आई० तिराहा से डायवर्ट होकर कैंसर अस्पताल तिराहा से धानमिल तिराहा–मुखानी चौराहा होते हुये दोनहरिया तिराहा होते हुये दाहिने तरफ सन मेडिकोज के सामने से होकर सरस्वती स्वीट के पास रिलायंस निर्माणाधीन मॉल में पार्क होगे।

नोट. समय 13:00 बजे बाद रामपुर रोड से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन शीतल होटल तिराहा/टी०पी० नगर तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहा से डायवर्ट कर गौला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहा से हाईडिल से सौरभ होटल के पास वीरशिवा स्कूल/क्वीन्स पब्लिक स्कूल में पार्क करेंगे।

कालाढुंगी रोड़ से आने वाले रैली में सम्मिलित होने वाले समस्त हल्के/दुपहिया वाहन मुखानी चौराहा होते हुये दोनहरिया तिराहा होते हुये दाहिने तरफ सन मेडिकोज के सामने से होकर सरस्वती स्वीट के पास रिलायंस निर्माणाधीन मॉल में पार्क होंगे।

बसों हेतु रूट प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था

बरेली रोड से आने वाली रैली में सम्मिलित होने वाली समस्त बसों को तीनपानी बाईपास तिराहा से डायवर्ट कर गौला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहा से हाईडिल से सौरभ होटल पर कार्यकर्ताओं को उतार कर ठण्डी सड़क में पार्क करेंगे।

रामपुर रोड से आने वाली रैली में सम्मिलित होने वाली समस्त बसों को आई०टी०आई० तिराहे से कैंसर तिराहा, धानमिल तिराहा से मुखानी चौराहा से पनचक्की रोड में महेन्द्र सिंह अधिकारी प्लॉटिंग एरिया में पार्क करेंगे।

नोट. समय 13:00 बजे से रामपुर रोड से आने वाली बसे शीतल होटल/टी०पी० नगर तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहा से डायवर्ट कर गौला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहा से हाईडिल– सौरभ होटल पर कार्यकर्ताओं को उतार कर वुड पैकर के पीछे मैदान में पार्क करेंगे।

कालाढूगी/रामनगर की ओर से आने वाली रैली में सम्मिलित होने वाली समस्त बसों को लालडॉट तिराहे से मुखानी चौराहा– पनचक्की रोड में महेन्द्र सिंह अधिकारी प्लॉटिंग एरिया में पार्क करेंगे।

चोरगलिया सितारगज की ओर से आने वाली रैली में सम्मिलित होने वाली समस्त बसों को चोरगलिया रोड से नारीमन तिराहा से हाईडिल से सौरभ होटल पर कार्यकर्ताओं को उतार कर ठण्डी सड़क में पार्क करेंगे।

भीमताल/नैनीताल रोड की ओर से आने वाली रैली में सम्मिलित होने वाली समस्त बसों को नारीमन तिराहा से कॉलटैक्स तिराहा से पनचक्की रोड होते हुए महेन्द्र सिंह अधिकारी प्लॉटिंग एरिया में पार्क करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top