Breaking News
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।

महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।

परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।

सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।

उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।

कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की, ₹ 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

परफ्यूमरी एवं सगन्ध अनुसंधान एवं विकास संस्थान में 11 व 12 जून को दालचीनी विषयक अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार, गणेश जोशी।

प्रियंका गांधी की रैलियों के बाद उत्तराखंड होगा कोंग्रेसमय, राजीव महर्षि।

देहरादून:- शुक्रवार को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने कहा कि कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी की शनिवार को होने वाली रैलियों के बाद कांग्रेस का चुनाव प्रचार अभियान चरम पर पहुंच जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अभी तक कांग्रेस के पक्ष में चल रहा अंडर करंट कल से सतह पर आ जाएगा। राजीव महर्षि ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त जनता बदलाव का मन बना चुकी है और जनता 19 अप्रैल को अपना फैसला ईवीएम में चुपचाप बंद करने जा रही है और चार जून को जब ईवीएम खुलेगी तो चार सौ पार का नारा जपने वालों का बुखार भी अपने आप उतर जायेगा।

महर्षि ने कहा कि लोग आपसी भाईचारा और संबंधों की खातिर खुल कर नहीं बोल रहे हैं लेकिन आपसी बातचीत में अपने हृदय के उदगार व्यक्त करते हुए कांग्रेस की सफलता की कामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अंकिता भंडारी की हत्या, बढ़ती बेरोजगारी से त्रस्त लोग नौकरी बेचने वालों को संरक्षण, हाकम सिंह जैसे तत्वों को पालने वालों को सबक सिखाने का मन बना चुके हैं और कल रामनगर तथा रुड़की में श्रीमती प्रियंका गांधी की रैलियों के बाद इसका भरोसा सत्तारूढ़ दल को भी हो जायेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के न्याय पत्र पर प्रदेश के आम लोग अपना भरोसा जता रहे हैं और पिछले दस साल में हुई देश की दुर्दशा के कारण बदलाव की इबारत लिखने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top