Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

महालेखाकार कार्यालय, उत्तराखंड द्वारा कोषागार निरीक्षण पर, कार्यशाला का आयोजन।

महालेखाकार कार्यालय, उत्तराखंड द्वारा कोषागार निरीक्षण पर, कार्यशाला का आयोजन।

भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (सीएजी) की स्थापना के 165 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘ऑडिट दिवस’ का आयोजन।

कार्यशाला में अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

वित्तीय प्रबंधन में ई-टूल्स के उचित प्रयोग से लेखांकन को और अधिक सुगम बनाने की अपील।

देहरादून :- ऑडिट दिवस के सिलसिले में कौलागढ़ स्थित महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) उत्तराखंड के कार्यालय में कोषागार निरीक्षण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में महालेखाकार कार्यालय के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

इस कार्यशाला के उद्घाटन में वरिष्ठ उप महालेखाकार लोकेश दताल ने राज्य के वित्तीय संव्यववहारों के उचित लेखांकन को सुनिश्चित करने में कोषागारों की भूमिका को रेखांकित करते हुए समय-समय पर इनके निरीक्षणों की महत्ता को प्रतिपादित किया। उन्होंने कहा कि वित्तीय प्रबंधन में बीते दिनों में अनेक ई-टूल्स विकसित हुए हैं तथा इनके उचित प्रयोग से लेखांकन को और अधिक सुगम बनाया जा सकता है। कार्यशाला के दौरान कोषागार निरीक्षण के व्यावहारिक पक्षों तथा अधिकारियों की जिज्ञासाओं तथा सुझावों पर विस्तृत चर्चा की गई।

भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (सीएजी) की स्थापना के 165 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘ऑडिट दिवस’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में क्षमता निर्माण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यशाला श्रृंखला की एक महत्त्वपूर्ण कड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top