Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर, डीएम।
दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर, डीएम।
मंत्री रेखा आर्या ने “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा कर, अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
मंत्री रेखा आर्या ने “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा कर, अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।

ऑडिट दिवस’ समारोहों की श्रृंखला के अंतर्गत, कोड ऑफ एथिक्स पर कार्यशाला का सफल आयोजन।

ऑडिट दिवस’ समारोहों की श्रृंखला के अंतर्गत, कोड ऑफ एथिक्स पर कार्यशाला का सफल आयोजन।

देहरादून में ‘‘कोड ऑफ एथिक्स एवं आचरण संहिता’’ विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

कार्यशाला में महालेखाकार कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अनेक व्यवहारिक प्रश्नों एवं सुझावों को साझा किया।

देहरादून :- ऑडिट दिवस’ समारोहों की श्रृंखला के अंतर्गत कौलागढ़ स्थित कार्यालय महालेखाकार (लेखा परीक्षा), उत्तराखंड में ‘‘कोड ऑफ एथिक्स एवं आचरण संहिता’’ विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में वरिष्ठ उप महालेखाकार लोकेश दताल ने कहा कि किसी भी संगठन की सच्ची पहचान उसकी कार्यनिष्ठा, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर आधारित आचरण से होती है। उन्होंने ऑडिट सेवाओं में नैतिक मूल्यों, स्वतंत्रता, निःस्वार्थता तथा प्रलोभन-मुक्त कार्यसंस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला।

‘‘कोड ऑफ एथिक्स’’ प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत के रूप में कार्य करता है, जो उनकी व्यावसायिक प्रतिबद्धता को और अधिक सशक्त बनाता है।

कार्यशाला में वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए उपमहालेखाकार मुकेश कुमार ने संस्थान के ध्येयवाक्य ‘लोकहितार्थ सत्यनिष्ठा’ के विभिन्न आयामों पर बात की। साथ ही, नैतिक द्वंद्वों के समाधान, संस्थागत स्वतंत्रता के संरक्षण तथा सार्वजनिक संसाधनों के पारदर्शी प्रबंधन से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यशाला में महालेखाकार कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अनेक व्यवहारिक प्रश्नों एवं सुझावों को साझा किया। यह आयोजन ऑडिट विभाग में सुशासन, नैतिकता और पेशेवर उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है तथा ‘ऑडिट दिवस’ की भावना को और अधिक अर्थपूर्ण बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top