Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर, डीएम।
दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर, डीएम।
मंत्री रेखा आर्या ने “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा कर, अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
मंत्री रेखा आर्या ने “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा कर, अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।

पिता की मृत्यु उपरान्त पढाई पर आया संकट, चित्रा व हेतल ने डीएम बंसल को सुनाई अपनी व्यथा, डीएम ने बी-कॉम आनर्स में आज ही दाखिला दिलाया।

पिता की मृत्यु उपरान्त पढाई पर आया संकट, चित्रा व हेतल ने डीएम बंसल को सुनाई अपनी व्यथा, डीएम ने बी-कॉम आनर्स में आज ही दाखिला दिलाया।

चित्रा की पढाई, आवाजाही, किताबों का समस्त व्यय, वहन करेगा जिला प्रशासन व संस्थान।

स्वर्गीय पिता का लिया ऋण चुकाने में असमर्थ 2 बहने चित्रा व हेतल; ने पढाई व मकान बचाने की डीएम से लगाई गुहार।

जल्द ही ऋण माफी का भी करवाएंगे समाधान। 

जिला प्रशासन की बदल गई है अब कार्यशैली; ऋण माफी से लेकर शिक्षा व रोजगार तक। 

देहरादून :- जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में 2 बहने चित्रा एवं हेतल ने जिलाधिकारी सविन बंसल को अपनी व्यथा सुनाई कि उनके पिता की मृत्यु हो गई है जिससे चित्रा की बी-कॉम की पढाई बाधित हो गई है तथा फीस देने में असमर्थ है, जिस पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने चित्रा को आज ही निजी संस्थान में दाखिले हेतु कार्यालय के सारथी वाहन से कालेज भेजा। चित्रा के कालेज की पढाई, किताबों तथा आवाजाही का खर्चा भी जिला प्रशासन व संस्थान द्वारा वहन किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए। 

पिता की मृत्यु उपरान्त पढाई पर आया संकट; डीएम तक आया मामला, चित्रा कालरा को प्रतिष्ठित संस्थान में स्नातक बी-कॉम आनर्स में दिलाया आज ही दाखिला दिलाया है। चित्रा की पढाई, आवाजाही, किताबों का समस्त व्यय, जिला प्रशासन व संस्थान करेगा। स्वर्गीय पिता का लिया ऋण चुकाने में असमर्थ 2 बहने चित्रा व हेतल ने पढाई व मकान बचाने की डीएम से लगाई गुहार थी। चित्रा का दाखिला निजी संथान में दिलाया तथा जल्द ही ऋण माफी का भी करवाएंगे डीएम जल्द ही समाधान करेंगे इसके लिए डीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला प्रशासन की बदल गई है अब कार्यशैली ऋण माफी से लेकर शिक्षा व रोजगार तक सब एक ही छत नीचे मिल रहा है जिससे जनमानस को राहत मिल रही है।

वहीं चित्रा व हेतल ने डीएम से गुहार लगाई कि उनके पिता द्वारा बैंक से ऋण लिया था, पिता की तबीयत खराब रहने लगी ऋण ने दे पाने अस्वस्थ होने के कारण उनकी 23 अक्टूबर 2025 को मृत्यु हो गई है। बैंक वाले घर निकालने के लिए दबाव बना रहे है, दोनों बहनों ऋण माफी का जिलाधिकारी से अनुरोध किया। जिलाधिकारी उप जिलाधिकारी न्याय एवं एलडीएम से लिए गए ऋण के बीमा के सम्बन्ध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जिला प्रशासन की त्वरित कार्यशैली एवं एक्शन लेने की नई नीति से जहां जनमानस को त्वरित न्याय मिल रहा है वहीं जनमानस अपनी छोटी बड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी से मिल रहे हैं जिनका समयबद्ध समाधान के साथ ही मॉनिटिरिंग की जा रही है। जिलाधिकारी स्वयं इन मामलों की मॉनिटिरिंग की कर रहे हैं तथा एलएमएस पोर्टल के माध्यम से भी जनहित से जुड़े गंभीर मामलों की मॉनिटिरिंग के साथ ही निस्तारण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top