Breaking News
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार।
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने, मानसिक अक्षम बच्चों के लिए, झण्डीचौड़ कोटद्वार में लगाया विशेष शिविर।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने, मानसिक अक्षम बच्चों के लिए, झण्डीचौड़ कोटद्वार में लगाया विशेष शिविर।

विधानसभा अध्यक्ष की पहल पर श्री मंहत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ डाॅक्टरों ने किया विस्तृत परीक्षण।

विशेष बच्चों की मानसिक स्वास्थ्य जाॅच के लिए बड़ा कदम। 

देहरादून/कोटद्वार :- झंडीचौड़ व आसपास के क्षेत्र में बढ़ती मानसिक एवं विकासात्मक समस्याओं से जूझ रहे बच्चों की स्थिति को समझने हेतु श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, पटेल नगर, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में झंडीचौड़ कोटद्वार में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। क्षेत्र के स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु भूषण खंडूड़ी के संज्ञान में यह बात लाई गई थी कि इस इलाके में बडी संख्या में बच्चे मानसिक रूप से अक्षम या विकास से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं। 

मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वी भारती देवी एजुकेशन फाउंडेशन, कोटद्वार के निदेशक डॉ. कमलेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। काबिलेगौर है कि बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े इस गंभीर मुद्दे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु भूषण खंडूड़ी ने श्री दरबार साहिब, देहरादून आगमन के दौरान श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज से झण्डीचौड़ कोटद्वार में एक विशेष शिविर आयोजित करने का अनुरोध किया था। इसी गम्भीर विषय पर चिंता के बाद मंगलवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के छह सदस्यीय विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने झंडीचौड़ में शिविर लगाकर 100 से अधिक बच्चों का मानसिक, शारीरिक एवं विकासात्मक परीक्षण किया।

विशेष शिविर में डाॅक्टरों की टीम ने बच्चों की मानसिक सेहत का आकलन कर स्क्रीनिंग के आधार पर विस्तृत डाटा तैयार किया, जिसके आधार पर डाॅक्टरों की टीम यह पता लगाएगी कि इस क्षेत्र में मानसिक अक्षमता या व्यवहारगत समस्याओं के पीछे संभावित चिकित्सीय, पोषण संबंधी या पर्यावरणीय कारण क्या हो सकते हैं ? शिविर में झंडीचौड़, लोकमणिपुर, किशनपुर, कलाल घाटी और हल्दूखाता सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बच्चे और उनके अभिभावक पहुंचे तथा डॉक्टरों को बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई। 

इस विशेष शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के मनोरोग विभाग से डॉ. विदुषी मक्कड़, डॉ. मनकरन संधू, शिशु एवं बाल रोग विभाग से शिशु मनोचिकित्सक डॉ. अर्चना सिंह व डॉ. अनुपम जोशी तथा कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग से डॉ. रविकांत और डॉ. आलोक कुमार ने अपनी चिकित्सकीय सेवाएँ प्रदान कीं। शिविर को सफल बनाने में स्थानीय सहयोग बलराज दत्ता, सत्य प्रकाश थपलियाल, डॉ. नंद किशोर, जितेंद्र नेगी, एस जी आर आर पब्लिक स्कूल के निदेशक धीरेन्द्र मोहन रतूड़ी, एस जी आर आर पैरामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गिरीश उनियाल एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के जनसम्पर्क अधिकारी हरिशंकर गौड़ का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top