Breaking News
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक।
जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक।

भाजपा को मिल रह बुजुर्गों, माताओं-बहनों और युवाओं का जनसमर्थन अपार, इस बार करेंगे 400 पार, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या।

भाजपा को मिल रह बुजुर्गों, माताओं-बहनों और युवाओं का जनसमर्थन अपार, इस बार करेंगे 400 पार, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या।

देहरादून:- कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने अपनी सोमेश्वर विधानसभा के मजखाली मंडल में शक्ति केंद्र डीडा में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओ और स्थानीय जनता के साथ जनसभा की। जहां सभी उपस्थित जनों को केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की धामी सरकार जी की जनकल्याणकारी योजनाएं गिनाई। कैबिनेट मंत्री ने सभी को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में जहां भारत देश ने संपूर्ण विश्व मे नए-नए कीर्तिमान गढ़े हैं तो वहीं पूरे देश मे माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यो से हर एक वर्ग आज आच्छादित हो रहा है, उसका लाभ प्राप्त कर रहा है। साथ ही कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश का मान और सम्मान बढ़ाने का काम किया है। हमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है और हर एक जगह पर कमल खिलाना है। कहा मोदी जी ने देशहित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। आज हर एक जगह से मोदी जी को जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है और विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए हमें प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत करना है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि जिस प्रकार से सोमेश्वर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को बुजुर्गों, माताओं-बहनों और युवाओं का अपार जनसमर्थन मिल रहा है यह दर्शाता है कि पुनः तीसरी बार देश की जनता नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। और देवभूमि में भी एक बार फिर यहाँ की देवतुल्य जनता पांचों लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने जा रही है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि आगामी 19 अप्रैल को सभी लोग अपने-अपने घरों से निकलें और लोकपर्व के इस महापर्व में बढ़चढ़कर अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भूपाल परिहार,मंडल महामंत्री दीपक बोरा, जिला मंत्री कन्नू शाह ,शक्ति केंद्र संयोजक भगवत बिष्ट, मंडल उपाध्यक्ष रमेश कांडपाल ,बूथ अध्यक्ष डीडा महेंद्र राणा, बूथ अध्यक्ष तल्ली रियूनी हरीश अधिकारी, बूथ अध्यक्ष मनमजूना, जगदीश राणा, बूथ अध्यक्ष मुसोली गोपाल परिहार, बूथ अध्यक्ष ऐना रोहित बोहरा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीवान जलाल, मंडल महामंत्री बालम करात, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपाल मेहरा, साहिल बेलवाल, राजेन्द्र अधिकारी, प्रदीप अधिकारी, हेमंत आर्या, मदन सिंह बिष्ट, पूरन सिंह बिष्ट, जीवन सिंह बिष्ट, सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top