Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

पीएम मोदी की विंटर टूरिज्म नीति की, विकसित उत्तराखंड निर्माण में अहम भूमिका, दीप्ति रावत। 

पीएम मोदी की विंटर टूरिज्म नीति की, विकसित उत्तराखंड निर्माण में अहम भूमिका, दीप्ति रावत। 

विंटर ट्यूरिज्म पर गोदियाल की टिप्पणी हास्यास्पद, याददाश्त कमजोर या सच स्वीकार नही।

कांग्रेस को विकास की चिंता नहीं, उनके लिए चुनाव है प्राथमिकता, दीप्ति रावत।

देहरादून :- भाजपा ने देवभूमि के स्वाभाविक एम्बेसडर के नाते, पीएम मोदी द्वारा सुझाई, विंटर टूरिज्म नीति को विकसित उत्तराखंड निर्माण में अहम बताया है। प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत ने इस विषय पर पीएम के उत्साहवर्धन को राजनीति से जोड़ने पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की टिप्पणी को हास्यास्पद बताया। कहा, विगत कुछ वर्षों से विंटर ट्यूरिज्म पर मोदी जी के मार्गदर्शन पर राज्य आगे बढ़ रहा हैं, शायद गोदियाल की याददाश्त कमजोर है या सच को नजरअंदाज करना चाहते हैं। 

पार्टी मुख्यालय में मीडिया के साथ बातचीत में श्रीमती दीप्ति रावत इस माह के मन की बात कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के लगभग 12.50 हजार कुल बूथों में से अधिकांश पर इस कार्यक्रम को जनसहभागिता के साथ सुना गया है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विंटर ट्यूरिज्म के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रयासों के लिए उत्तराखंड की तारीफ की गई। इस मुद्दे पर विस्तार से की गई चर्चा से प्रदेशवासियों का उत्साहवर्धन तो हुआ ही है, वहीं आगे मार्गदर्शन भी हुआ है कि कैसे हमे दुनियाभर में लोकप्रिय पर्यटन के इस नए क्षेत्र को राज्य की तरक्की का माध्यम बनाना है। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा, हमारी सरकार उनके बताए रास्ते पर चलते हुए बेहतर नीतियों का निर्माण कर उसको धरातल पर उतारेगी। हमारी कोशिश होगी, हमारे पहाड़ की खूबसूरती, मौसम, स्वच्छ आबोहवा, सर्दियों की धूप और समृद्ध संस्कृति का लाभ अधिक से अधिक लोगों को प्राप्त हो। उन्होंने विंटर टूरिज्म में शीतकालीन चारधाम यात्रा और आदि कैलाश में संपन्न हुई अल्ट्रा मैराथन का जिक्र किया। कई हजार फिट की ऊंचाई पर इस आयोजन में लगभग 22 राज्यों से प्रतिनिधि शामिल हुए, ये सब मोदी जी की प्रेरणा से संभव हुआ है। उनके यहां आने के बाद पर्यटकों की संख्या, 2 हजार से बढ़कर अब 30 हजार से पार जा चुकी है। विगत 3 वर्षों में पीएम के चारधाम यात्रा एवं अन्य अवसरों पर आना और लोगों से यहां आने की अपील का ही नतीजा है कि 23 करोड़ से अधिक यात्री यहां आ चुके हैं।

उन्होंने कहा, पीएम के मार्गदर्शन पर धामी सरकार लगातार विंटर ट्यूरिज्म के क्षेत्र में शानदार कार्य कर रही है। जिसका नतीजा है कि पर्यटन, राज्य की आर्थिकी में बड़ी भूमिका निभा रहा है। राज्य की चिंता करते करते, उन्होंने जो वेडिंग डेस्टिनेशन का नया रास्ता सुझाया था, अब उसपर भी सफलता साफ दिखाई दे रही है। आज बड़ी संख्या में लोग पहाड़ों में, गंगा किनारे अपनी शादियों एवं अन्य इवेंट प्लान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से आने वाले दिनों में राज्य वेटिंग डेस्टिनेशन का सबसे लोकप्रिय स्थान बनेगा।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा पीएम की विंटर ट्यूरिज्म की घोषणा को चुनाव से जोड़े जाने के सवाल पर पलटवार कर कहा, उनकी याददाश्त कमजोर है या वे जानबूझ सच्चाई से आंख मूंदे बैठे हैं। क्योंकि प्रधानमंत्री जी के मन में हमेशा उत्तराखंड रहता है और वह लगातार ब्रांड एंबेसडर की तरह, उत्तराखंड की बात करते रहते हैं। जहां तक वेडिंग डेस्टिनेशन की बात है तो इससे पहले वे इसे इन्वेस्टर समिट में विस्तार से कह चुके हैं। इसी तरह हाल के रजत जयंती समारोह में भी उन्होंने वन जिला वन डेस्टिनेशन से एक कदम आगे बढ़ते हुए वन जिला वन फेस्टिवल की बात की। जिसमें बटर फेस्टिवल का जिक्र भी उन्होंने किया। इससे पूर्व जब से वह केदारनाथ बद्रीनाथ की यात्रा पर आए, तब से चार धाम यात्रा टूरिज्म में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। लिहाजा गोदियाल की यह टिप्पणी बेबुनियाद एवं हास्यास्पद है। और अभी चुनाव भी नहीं है, चुनाव अभी 27 में है आज हम 2025 में बैठे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, कांग्रेस नेताओं को जनसरोकारों से कोई वास्ता नहीं है, उनके दिलों दिमाग में तो हमेशा चुनाव ही हावी रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top