Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

गढ़ी कैंट कैनाल रोड–टपकेश्वर मार्ग, एवं डाकरा बाजार सड़क मार्ग के चौड़ीकरण के संबंध में की बैठक, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

गढ़ी कैंट कैनाल रोड–टपकेश्वर मार्ग, एवं डाकरा बाजार सड़क मार्ग के चौड़ीकरण के संबंध में की बैठक, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ गढ़ी कैंट स्थित कैनाल रोड–टपकेश्वर मार्ग एवं डाकरा बाजार क्षेत्र में सड़क मार्ग के सुधारीकरण और चौड़ीकरण कार्य को लेकर समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे अतिक्रमणों को चिह्नित कर हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि सड़क पर किए गए सभी चिन्हित अतिक्रमणों को नोटिस जारी कर तीन दिन का समय दिया जाए और इसके उपरांत ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए।

मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ज्वाइंट विजिट कर स्थल निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए, ताकि कार्यवाही में पारदर्शिता और गति दोनों सुनिश्चित हो सकें। उन्होंने यह भी कहा कि चौड़ीकरण की प्रक्रिया के दौरान स्थानीय निवासियों और प्रतिष्ठान स्वामियों को न्यूनतम क्षति हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में सुधार लाया जा सके।

कैबिनेट मंत्री जोशी ने ढाकरा बाजार में रेहड़ी–ठेली वालों के संबंध में पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया कि सभी का वेरीफिकेशन कर नियमानुसार कार्यवाही की जाए तथा जिनका वेरीफिकेशन पूरा हो चुका है, उन्हें बाजार में प्राथमिकता से स्थान उपलब्ध कराया जाए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग अधिकारियों को अनारवाला–मालसी मार्ग के चौड़ीकरण तथा किमाडी मोटर मार्ग में आ रही सभी विसंगतियों को दूर कर कार्य को शीघ्र गति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री जोशी ने मसूरी डाइवर्जन से कोठालगेट तक सड़क चौड़ीकरण में वन स्वीकृति से संबंधित लंबित प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। इस संबंध में मंत्री जोशी ने वन विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक अनुमतियों को जल्द से जल्द जारी करने के लिए कहा, ताकि सड़क चौड़ीकरण कार्य में कोई विलंब न हो।

मंत्री जोशी ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र के शक्ति कॉलोनी 1.50 करोड़, साकेत कालोनी 09 करोड़, रविंद्र पूरी कॉलोनी 2.50 करोड़ रुपए के विकास कार्य शीघ्र की प्रारम्भ किए जाएंगे। उन्होंने सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए कि सड़क सुधार और चौड़ीकरण एवं आपदा से संबंधित पुनर्निर्माण कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

इस अवसर पर पूर्व सभासद विष्णु प्रसाद गुप्ता,अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग संजय राज, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई दीक्षांत गुप्ता, सिंचाई विभाग सहायक अभियंता पवन कुमार, एसपी सिटी देहरादून प्रमोद कुमार, एसएचओ गढ़ी कैंट कमल कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top