Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- 70 करोड़ भारतीयों से ज़्यादा संपत्ति प्रधानमंत्री के अमीरों के पास

राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- 70 करोड़ भारतीयों से ज़्यादा संपत्ति प्रधानमंत्री के अमीरों के पास

भाजपा आदिवासियों को वनवासी कहती है, उनको उनके अधिकारों से दूर रखती है – राहुल गांधी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले फेज के लिए राजनीतिक दलों ने चुनावी प्रचार तेज कर दिया है। सभी पार्टियों के नेता लगातार अलग-अलग प्रदेशों में जाकर रैलियां और जनसभा कर रहे हैं।इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बस्तर पहुंचे, जहां उन्होंने जगदलपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा, ‘इस बार के चुनाव में आपके सामने दो विचारधारा की लड़ाई है। पहली संविधान को बचाने वाली यानि कांग्रेस और दूसरी बीजेपी जो संविधान खत्म करना चाहती है…’

केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘लाखों लोग कोरोना के कारण मरे, हर प्रदेश से गरीब लोग घर वापस लौटे…केंद्र की सरकार ने उनकी कोई मदद नहीं की, किसी की भी मदद नहीं की। प्रधानमंत्री मोदी पूरा का पूरा फायदा 2-3 अरबपतियों को दे देते हैं। भारत में 22 लोग हैं जिनके पास उतना ही धन है, जितना 70 करोड़ हिंदुस्तानी लोगों के पास है। पीएम मोदी 24 घंटा इन 22-25 लोगों की मदद करते रहते हैं।’

बस्तर में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा भाजपा आदिवासियों को वनवासी कहती है, उनको उनके अधिकारों से दूर रखती है। आदिवासियों का सबसे पहला हक जल, जंगल और जमीन है और आरएसएस के लोगों ने उनका हक छीना है। भाजपा जंगल को खत्म करने की कोशिश कर रही है, जब जंगल ही नहीं रहेगा तो आदिवासी कहां जाएंगे? नेता ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों को उनका हक दिया है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, अगर जनता हमारी सरकार को मौका देगी तो हम देश के सब बेरोज़गार युवाओं को ये अधिकार देंगे कि वह एक साल के लिए निजी कंपनी में, PSUs में, सरकारी कार्यालयों में नौकरी कर सकेंगे, जिसमें उनका प्रशिक्षण होगा और 1 साल में उनके बैंक अकाउंट में 1 लाख रुपये दिए जाएंगे. उन्होंने कहा अगर युवा अच्छा काम करेंगे तो उन्हीं संस्थाओं में उन्हें पक्की नौकरी मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top