Breaking News
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम, डॉ धन सिंह रावत।
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम, डॉ धन सिंह रावत।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को, इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड के संबंध में ज्ञापन सौंपते नर्सिंग विद्यार्थियों ने की मुलाकात।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को, इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड के संबंध में ज्ञापन सौंपते नर्सिंग विद्यार्थियों ने की मुलाकात।
डीएम के निर्देश पर आशारोड़ी टनल से मोहब्बेवाला तक सड़क सुरक्षा मजबूत, 58 साइन बोर्ड समेत 3,000 मीटर से अधिक सुरक्षा उपाय।
डीएम के निर्देश पर आशारोड़ी टनल से मोहब्बेवाला तक सड़क सुरक्षा मजबूत, 58 साइन बोर्ड समेत 3,000 मीटर से अधिक सुरक्षा उपाय।
01 अक्टूबर से शुरू होगा खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
01 अक्टूबर से शुरू होगा खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत।   
वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत।  
कैबिनेट मंत्री खजान दास ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र की विकास कार्यों की समीक्षा, 15 दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैबिनेट मंत्री खजान दास ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र की विकास कार्यों की समीक्षा, 15 दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में हुए शामिल, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशा बहनों को किया सम्मानित।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में हुए शामिल, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशा बहनों को किया सम्मानित।
मुख्य सचिव ने सीएम घोषणाओं की प्रगति समीक्षा कर, घोषणाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने सीएम घोषणाओं की प्रगति समीक्षा कर, घोषणाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश।
बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, देहरादून के प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण।
बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, देहरादून के प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण।

श्री झण्डे जी महोत्सव में आखिरी रविवार, को दर्शनों के लिए भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालु , 17 अप्रैल रामनवमी के दिन सम्पन्न हो जाएगा इस वर्ष का श्री झण्डा जी महोत्सव।

श्री झण्डे जी महोत्सव में आखिरी रविवार, को दर्शनों के लिए भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालु , 17 अप्रैल रामनवमी के दिन सम्पन्न हो जाएगा इस वर्ष का श्री झण्डा जी महोत्सव।

देहरादून:- श्री झण्डे जी महोत्सव के इस वर्ष के अंतिम रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ श्री दरबार साहिब में उमड़ी। रविवार सुबह से ही श्री दरबार साहिब एवम् श्री झण्डा साहिब पर श्रद्धालुओं एवम् संगतों की चहल पहल बढ़ने लगी थी। श्रद्धालुओं एवम् संगतों ने श्रद्धाभाव के साथ मन्नत मनौतियां मांगी। उन्होंने श्री दरबार साहिब एवम् श्री झण्डे जी पर माथा टेका और पुण्य अर्जित किया। काबिलेगौर हे कि 17 अप्रैल रामनवमी के दिन इस वर्ष का श्री झण्डा जी महोत्सव सम्पन्न हो जाएगा। श्री दरबार साहिब के सज्जादा गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दर्शन दिए और आशीर्वाद दिया।

शनिवार को बैसाखी का अवकाश व अगले दिन रविवार होने के कारण देहरादून व आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु श्री झण्डे जी मेले के लिए आने शुरू हो गए थे। 30 मार्च को श्री झण्डे जी आरोहण के बाद दून के ऐतिहासिक श्री झण्डे जी महोत्सव का आगाज हो चुका है। देश विदेश से आई संगतें श्री झण्डे जी आरोहण कर अपने अपने गृह जनपदों को वापिस जा चुकी हैं। अब देहरादून व आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु श्री झण्डे जी पर माथा टेकने पहुंच रहे हैं और मेले की रौनक में चार चांद लगा रहे हैं। श्री दरबार साहिब में संगतों के लिए लंगर प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।

काबिलेगौर है कि श्री दरबार साहिब के इतिहास के साथ देहरादून के नाम का इतिहास भी छिपा हुआ है। देश विदेश की संगतों के साथ साथ दूनवासियों की भी श्री दरबार साहिब एवम् श्री झण्डा साहिब पर अटूट आस्था है। श्री झण्डे जी आरोहण के बाद देहरादून नगर व आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु श्री दरबार साहिब एवम् श्री झण्डे जी पर माथा टेकने पहुंचते हैं। श्री झण्डे जी महोत्सव के उपलक्ष्य में लगा बाजार इन दिनों दूनवासियों से गुलजार है। रविवार को मेले में जुटी भीड़ देखकर मेला व्यापारियों के चेहरे दिन भर खिले रहे। मेले में आए लोगों ने मेला बाजार व मेले में लगे झूलों का मन भरकर आनन्द उठाया।

श्री दरबार साहिब स्थित पवित्र सरोवर जीर्णोद्धार के बाद और भी खूबसूरत हो गया है। रात के समय पवित्र सरोवर की आभा देखते ही बन रही है। आकर्षक रोशनी की चकाचैंध ने पवित्र सरोवर की आभा को अद्भुत, अतुलनीय बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top