Breaking News
विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, दिया ह्दय रोगों से बचाव का संदेश।
विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, दिया ह्दय रोगों से बचाव का संदेश।
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने किया रक्तदान का आह्वान। 
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने किया रक्तदान का आह्वान। 
राज्यपाल ने कुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा की, कुंभ मेले में एआई, आधुनिक सर्विलांस और बेहतर भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर।
राज्यपाल ने कुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा की, कुंभ मेले में एआई, आधुनिक सर्विलांस और बेहतर भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर।
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम, डॉ धन सिंह रावत।
आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम, डॉ धन सिंह रावत।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को, इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड के संबंध में ज्ञापन सौंपते नर्सिंग विद्यार्थियों ने की मुलाकात।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को, इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड के संबंध में ज्ञापन सौंपते नर्सिंग विद्यार्थियों ने की मुलाकात।
डीएम के निर्देश पर आशारोड़ी टनल से मोहब्बेवाला तक सड़क सुरक्षा मजबूत, 58 साइन बोर्ड समेत 3,000 मीटर से अधिक सुरक्षा उपाय।
डीएम के निर्देश पर आशारोड़ी टनल से मोहब्बेवाला तक सड़क सुरक्षा मजबूत, 58 साइन बोर्ड समेत 3,000 मीटर से अधिक सुरक्षा उपाय।
01 अक्टूबर से शुरू होगा खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
01 अक्टूबर से शुरू होगा खनन सत्र, अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत।   
वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत।  
कैबिनेट मंत्री खजान दास ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र की विकास कार्यों की समीक्षा, 15 दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैबिनेट मंत्री खजान दास ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र की विकास कार्यों की समीक्षा, 15 दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में हुए शामिल, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशा बहनों को किया सम्मानित।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में हुए शामिल, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशा बहनों को किया सम्मानित।

देहरादून :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज प्राथमिक विद्यालय गाजियावाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं आशा बहनों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की तथा लाभार्थी महिलाओं एवं किशोरियों को महालक्ष्मी किट, बेबी किट एवं पोषण किट वितरित किए। मंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र में नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ मिष्ठान भी वितरित किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को देश के साथ-साथ प्रदेशभर में सेवा के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया है और मातृ शक्ति का सम्मान एवं सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र के साथ जनकल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के विकास और संस्कार की प्राथमिक पाठशाला हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बच्चों की देखभाल, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि मां के बाद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एक दूसरी मां के रूप में बच्चों की देखभाल और उनके सर्वांगीण विकास में योगदान देती हैं।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हमारी संस्कृति में कहा गया है कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहां सुख और समृद्धि का वास होता है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसी परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति तभी संभव है, जब उस परिवार की माता स्वस्थ हो, बेटी शिक्षित हो और महिला आत्मनिर्भर एवं सशक्त हो। इसी भावना के साथ आज यहां हमारी लाभार्थी बहनों को महालक्ष्मी किट, बेबी किट और किशोरी बालिकाओं को पोषण किट प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक किट नहीं है। इसके पीछे एक भावना है, मां की चिंता, नवजात शिशु की देखभाल और हमारी किशोरी बेटियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण का संकल्प भी है।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं एवं सामग्री उपलब्ध कराने के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया।

इनका हुआ सम्मान आंगनबाड़ी :- मीनू धीमान, देवकी चमोला, शिल्पा, दीपमाला, पूनम अधिकारी। आशा कार्यकर्ता :- सुनीता चौहान।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान पूनम रेगमी, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार, लक्ष्मण सिंह रावत, जितेंद्र राणा, संजय शर्मा, मंडल महामंत्री किरन, भोपाल सिंह चौहान, अवतार सिंह, माया राणा, समुंदर सिंह, केदार जोशी, सपना मल्ल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top