Breaking News
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
हर काम देश के नाम, औली में भारत और अमरीका के जवानों ने किया, आतंकवाद-विरोधी युद्ध अभ्यास।
हर काम देश के नाम, औली में भारत और अमरीका के जवानों ने किया, आतंकवाद-विरोधी युद्ध अभ्यास।
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन।
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन।
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।  
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।  
मुख्य सचिव से देवप्रयाग क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने की मुलाकात, मुख्य सचिव ने तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की दी सीख।
मुख्य सचिव से देवप्रयाग क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने की मुलाकात, मुख्य सचिव ने तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की दी सीख।
सीएम धामी 18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से करेंगे सीधे संवाद, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन।
सीएम धामी 18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से करेंगे सीधे संवाद, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन।
सीएम धामी के जन्मदिवस में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी के जन्मदिवस में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान लोगों की सुनी समस्याएं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान लोगों की सुनी समस्याएं।

देहरादून :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को अपने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान दूर दराज ग्रामीणों एवं शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में फरियादियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल, पेंशन, आवास एवं अन्य सामाजिक कल्याण योजनाओं से संबंधित अपनी समस्याएं और शिकायतें मंत्री के समक्ष रखीं।

जनसुनवाई के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुना तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने शेष लंबित समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

मंत्री ने अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान में लिया जाए तथा समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने यह भी कहा कि विभागीय समन्वय के माध्यम से जनता से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य कर रही है। जनसुनवाई जैसे कार्यक्रम जनता और सरकार के बीच सेतु का कार्य करते हैं, जिससे आमजन की समस्याएं सीधे सरकार तक पहुंचती हैं और उनका त्वरित समाधान संभव हो पाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top