Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पहुंचेंगे उत्तराखंड, मसूरी में जनसभा को करेंगे संबोधित 

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पहुंचेंगे उत्तराखंड, मसूरी में जनसभा को करेंगे संबोधित 

भाजपा के स्टार प्रचारकों का उत्तराखंड आने का सिलसिला लगातार जारी

देहरादून। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तराखंड दौरे पर हैं। वह टिहरी लोकसभा सीट में जनसभा करेंगे। मसूरी में उनकी जनसभा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। भाजपा के स्टार प्रचारकों का उत्तराखंड में आने का सिलसिला जारी है। आज नड्डा भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंच रहे। जबकि रविवार को यूपी के सीएम प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंचे थे। नड्डा मसूरी में आयोजित होने वाली जनसभा में टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में अपील करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी जनसभा को संबोधित करेंगे।

इससे पहले रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रुड़की स्टेडियम में आयाेजित भाजपा की विजय संकल्प रैली में पहुंचे थे और हरिद्वार सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थन में वोट मांगे। उन्होंने कहा, हरिद्वार को बनाना है और चमकाना है तो भाजपा को वोट देकर जिताना होगा। त्रिवेंद्र जीतेंगे तो वह केंद्र और राज्य की जनकल्याणकारी योजनाएं घर-घर तक पहुंचाएंगे।

योगी ने गंगा मैया की जय और हर-हर महादेव के जयकारे के साथ अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि, उत्तराखंड देवभूमि है और हमारा सबसे बड़ा सौभाग्य है कि, यहां गंगा नदी बहती है। कहा कि, उन्होंने हरिद्वार सीट से लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री रहते उनके साथ चार साल तक काम किया है। इस दौरान कांग्रेस ने जो समस्याएं छोड़ दीं थीं, उनका समाधान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top