Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

एक्सरसाइज करने का सही समय क्या है, अध्ययन में हुआ खुलासा

एक्सरसाइज करने का सही समय क्या है, अध्ययन में हुआ खुलासा

जिस तरह से एक्सरसाइज की सही तकनीक मालूम होना जरूरी है, ठीक उसी तरह समय पर एक्सरसाइज करना भी महत्वपूर्ण है, तभी इससे मनचाहा परिणाम मिल सकता है।हालांकि, बहुत से लोगों के मन में यह उलझन बनी रहती है कि वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज करने का सबसे अच्छा समय कौन-सा होता है हाल ही में एक अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि एक्सरसाइज किस समय करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

कहां किया गया यह अध्ययन
ऑस्ट्रेलिया में सिडनी विश्वविद्यालय में हुए एक हालिया अध्ययन से पता चला है कि शाम के समय कसरत करना लाभदायक हो सकता है, खासकर मोटापे से ग्रस्त लोगों के लिए।अध्ययन में पाया गया कि जिन अधिक वजन वाले लोगों ने शाम के समय एक्सरसाइज की, उनमें एक्सरसाइज न करने वाले या किसी अन्य समय पर एक्सरसाइज करने वालों की तुलना में हृदय संबंधी समस्याओं या मृत्यु होने की संभावना कम थी।

एक्सरसाइज के समय का स्वास्थ्य पर प्रभाव
इस बात पर लंबे समय से बहस चल रही है कि एक्सरसाइज किस समय करना फायदेमंद होता है, लेकिन यह हमारी सर्कैडियन लय पर निर्भर करता है।सर्कैडियन लय हमारे शरीर की आंतरिक घड़ी होती है, जो हमारे मूड, मेटाबॉलिज्म, शरीर के तापमान और कई अन्य चीजों को नियंत्रित करती है, इसलिए यह संभव है कि एक्सरसाइज का समय हमें इससे मिलने वाले लाभ को प्रभावित कर सकता है।इस वजह से सही समय पर एक्सरसाइज करना महत्वपूर्ण है।

अध्ययन के लिए यूके बायोबैंक के डाटा का किया गया इस्तेमाल
इस अध्ययन के लिए ऑस्ट्रेलियाई अनुसंधान टीम ने यूनाइटेड किंगडम (यूके) बायोबैंक के डाटा का इस्तेमाल किया, जो यूके के निवासियों के स्वास्थ्य की निगरानी करने वाली एक व्यापक परियोजना है।शोधकर्ता टीम ने 40 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 30,000 मोटापे से ग्रस्त के स्वास्थ्य का विश्लेषण किया, जिन्हें पहले कोई हृदय रोग नहीं था। इसके लिए प्रतिभागियों को शाम के समय कुछ एक्सरसाइज करने को कहा गया।

8 वर्षों के अध्ययन के बाद निकाला गया निष्कर्ष
प्रतिभागियों के स्वास्थ्य पर लगभग 8 वर्षों तक निगरानी रखी गई और सामने आया कि शाम के समय एक्सरसाइज करना काफी फायदेमंद है।शोधकर्ताओं के मुताबिक, एचआईएफ-1ए नामक प्रोटीन जो वजन कम करने में मददगार है, वो शाम के समय ज्यादा सक्रिय रहता है।।अध्ययन के परिणाम डायबिटीज केयर जर्नल में प्रकाशित किए गए हैं और लेखकों का मानना है कि उनके निष्कर्ष उन लोगों की मदद कर सकते हैं, जिन्हें मोटापा, हृदय रोग और मधुमेह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top