Breaking News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

भाजपा शुरू करेगी ‘मेरी गणना, मेरा गांव’ अभियान, महेंद्र भट्ट।

भाजपा शुरू करेगी ‘मेरी गणना, मेरा गांव’ अभियान, महेंद्र भट्ट।

जनमानस पटल से नही मिटने वाली कांग्रेस की तुष्टिकरण की छवि, भट्ट।

देहरादून :- भाजपा राज्य के पर्वतीय स्वरूप को बरकरार रखने के लिए शीघ्र मेरी गणना मेरा गांव अभियान शुरू करेगी। जिसमें अन्य प्रदेश ही नहीं विदेश में रहने वाले प्रवासियों से भी गांवों मे गणना सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया जाएगा।

प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने हरदा के आरोपों पर भी पलटवार किया कि जनता के मन मस्तिष्क में अंकित कांग्रेस की तुष्टिकरण छवि कभी मिटने वाली नही है। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात को लेकर बताया कि प्रदेश कार्यकर्ताओं की तरफ से बधाई देते हुए, उनसे शीघ्र उत्तराखंड आने का अनुरोध किया गया है।

पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने शीघ्र प्रारंभ होने वाली जनगणना को रेखांकित करते हुए कहा कि पार्टी का मानना है कि राज्य का कोई भी व्यक्ति, चाहे वो किसी भी प्रदेश या विदेश में रहे उसे अपनी गणना मूल क्षेत्र में करवानी चाहिए। क्योंकि विगत जनगणना के बाद हुए परिसीमन में बहुत ही दुखद पहलू पर्वतीय क्षेत्रों में विधानसभा की संख्या में कमी आना सामने आया था। लिहाजा राज्य का पर्वतीय स्वरूप बना रहे, इस मकसद से हमारा मत स्पष्ट है कि सभी अपनी गणना अपने अपने गांवों में सुनिश्चित करवाएं। उन्होंने मेरी गणना, मेरा गांव की अपील करते हुए कहा कि कोई कहीं भी रहे, विदेश में भी, तो भी अपनी गणना गांव में करवाए। जिसके लिए शीघ्र ही पार्टी भी एक टीम बनाकर, इस अभियान को चलाने जा रही है। वह सभी प्रदेशों और विदेश में रह रहे लोगों से संपर्क कर अनुरोध करेगी कि वोट कहीं भी हो लेकिन अपनी गणना अपने गांव में ही करवाएं। ताकि राज्य का पर्वतीय स्वरूप बना रहे और पहाड़ी क्षेत्र में विधानसभा की संख्या व्यवहारिक और आवश्यकता के अनुरूप रहे।

उन्होंने पूर्व सीएम हरीश रावत द्वारा भाजपा पर की गई टिप्पणी पर पूछे सवाल देते हुए कहा, असली प्रमाणपत्र जनता देती है, जो चुनाव में जिताकर साबित करती है कि वह किसे राम का वंशज मानती है और किसे रावण का। लिहाजा भाजपा को किसी के प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है कि देश की जनता जानती है किसके कामकाज, आचार व्यवहार किसी मेल खाते हैं, कौन पाण्डव है, कौन कौरव या कहां राम रावण। वहीं कांग्रेस द्वारा हिंदू मुस्लिम की राजनीति पर पलटवार करते हुए कहा, हमारी सरकारें सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर कार्य करती है। ये सब कांग्रेस और विपक्ष का एजेंडा रहता है कि तुष्टिकरण करो और पकड़े जाने पर आरोप लगे तो पलटकर हल्ला मचाना शुरू कर दो। कांग्रेस की ये तस्वीर जनता के मानस पटल पर इस कदर अंकित हो चुकी है कि वह चाहे भी तो पीछा नहीं छुड़ा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top