Breaking News
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
हर काम देश के नाम, औली में भारत और अमरीका के जवानों ने किया, आतंकवाद-विरोधी युद्ध अभ्यास।
हर काम देश के नाम, औली में भारत और अमरीका के जवानों ने किया, आतंकवाद-विरोधी युद्ध अभ्यास।
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन।
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन।
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।  
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।  
मुख्य सचिव से देवप्रयाग क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने की मुलाकात, मुख्य सचिव ने तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की दी सीख।
मुख्य सचिव से देवप्रयाग क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने की मुलाकात, मुख्य सचिव ने तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की दी सीख।
सीएम धामी 18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से करेंगे सीधे संवाद, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन।
सीएम धामी 18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से करेंगे सीधे संवाद, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन।
सीएम धामी के जन्मदिवस में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी के जन्मदिवस में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, मसूरी स्थित अटल उद्यान में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति का किया लोकार्पण।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, मसूरी स्थित अटल उद्यान में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति का किया लोकार्पण।

देहरादून/मसूरी :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी स्थित अटल उद्यान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की उपस्थिति में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति का विधिवत लोकार्पण किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी ऐसे राष्ट्रनेता थे, जिनकी बात को पक्ष ही नहीं बल्कि विपक्ष के नेता भी गंभीरता से सुनते थे। उन्होंने कहा कि अटल जी का मसूरी से विशेष लगाव रहा है और उत्तराखंड को पृथक राज्य बनाने में उनका योगदान ऐतिहासिक और अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि अटल जी के विचार और कार्य आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इस अवसर पर अटल उद्यान में पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने तथा पॉली हाउस निर्माण की भी घोषणा की, जिससे स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों को सुविधाएं मिल सकेंगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी हमारे विचारों में बसते हैं। उनके सिद्धांतों और मूल्यों के मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र निर्माण को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्व.अटल जी का व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी करोड़ों लोगों को प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, ओपी उनियाल, सुरेंद्र राणा, मन मोहन शर्मा, सतीश ढौंडियाल, मनमोहन कंडवाल सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top