Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

मंदिर दरगाह बाबा श्री पीर रतन नाथ जी, (पेशावर वाले) समिति द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन। 

मंदिर दरगाह बाबा श्री पीर रतन नाथ जी, (पेशावर वाले) समिति द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन। 

देहरादून :- 29 नवंबर को दिल्ली में झंडेवाला स्थित मंदिर दरगाह बाबा श्री पीर रतन नाथ जी महाराज (पेशावर वाले) पर MCD और DDA द्वारा की गई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर आज राजधानी देहरादून के खुड़बुड़ा मोहल्ला में मंदिर दरगाह समिति द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से “राम नाम” का पाठ करते हुए पद यात्रा निकाली गई। वहीं इस दौरान पूरे मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। प्रेस कांग्रेस के दौरान मंदिर दरगाह के प्रधान चंद्र मोहन कपूर सहित समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।

आपको बता दे की दिल्ली के झंडेवालान में स्थित करीब 1400 वर्ष पुराने ऐतिहासिक बाबा श्री पीर रत्ननाथ मंदिर परिसर में 29 नवम्बर को डीडीए ओर एमसीडी द्वारा की गई तोड़फोड़ कार्यवाही को लेकर देश विदेश में बसे श्रद्धालुओं में भारी रोष है। 29 नवम्बर को डीडीए एवं एमसीडी के अधिकारियों द्वारा भारी पुलिस बल की उपस्थिति में की गई कार्रवाई के दौरान मंदिर परिसर की बाउंड्री-वॉल, तुलसी वाटिका, जल टंकियाँ, सीवर लाइन, अस्थायी लंगर हॉल, बिजली पैनल एवं अन्य धार्मिक उपयोग में आने वाले ढाँचों को ध्वस्त किया गया। जिससे लगभग 15 घंटे तक धार्मिक गतिविधियाँ बाधित रहीं। इस घटना से देश-विदेश में जुड़े करोड़ों श्रद्धालुओं एवं सेवक परिवारों की धार्मिक भावनाएँ आहत हुई हैं। वहीं मंदिर दरगाह का 3803 वर्गगज भूमि पर 1948 से विधिवत कब्ज़ा है तथा 1973 से वैध लीज़ उपलब्ध है। मंदिर दरगाह से जुड़े सवा करोड़ अनुयायी देश के विभिन्न राज्यों सहित जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, लंदन, अमेरिका, कनाडा एवं नेपाल जैसे देशों में भी निवास करते हैं और यह स्थान धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक सेवा का भी महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। जिसके चलते अभी तक मंदिर प्रबंधन एवं 2500 से अधिक परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रह मंत्री अमित शाह ओर दिल्ली सरकार से शांतिपूर्ण एवं न्यायोचित हस्तक्षेप की अपेक्षा करते हुए मंदिर को उसकी वैध भूमि पर पुनः बाउंड्री-वॉल निर्माण की अनुमति दी जाने की मांग रखी है, ताकि धार्मिक व सेवा कार्य निर्बाध रूप से संचालित हो सकें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top