Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

किसान दिवस 2025 का कृषि मंत्री गणेश जोशी ने, गौचर में कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण।

किसान दिवस 2025 का कृषि मंत्री गणेश जोशी ने, गौचर में कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण।

देहरादून/चमोली :- प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज जनपद चमोली के गौचर पहुंचकर 29 दिसम्बर को आयोजित होने वाले किसान दिवस 2025 कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि “जय जवान, जय किसान” थीम पर आयोजित इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम की सभी तैयारियां समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं सुचारु रूप से पूर्ण की जाएं।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसान दिवस सम्मेलन में किसानों से सीधा संवाद किया जाएगा। इस कार्यक्रम का प्रदेश के 95 विकासखंडों में लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम गौचर मैदान में आयोजित होगा, जहां केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की गरिमामयी उपस्थिति में किसान दिवस 2025 का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के दौरान स्थानीय उत्पादों के स्टॉल, कृषकों से संवाद, एग्री स्टार्टअप्स को मंच, तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा, जिससे किसानों को नई तकनीकों और नवाचारों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक अनिल नौटियाल, विभागीय अधिकारीगण एवं पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top