Breaking News
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
हर काम देश के नाम, औली में भारत और अमरीका के जवानों ने किया, आतंकवाद-विरोधी युद्ध अभ्यास।
हर काम देश के नाम, औली में भारत और अमरीका के जवानों ने किया, आतंकवाद-विरोधी युद्ध अभ्यास।
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन।
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन।
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।  
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।  
मुख्य सचिव से देवप्रयाग क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने की मुलाकात, मुख्य सचिव ने तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की दी सीख।
मुख्य सचिव से देवप्रयाग क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने की मुलाकात, मुख्य सचिव ने तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की दी सीख।
सीएम धामी 18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से करेंगे सीधे संवाद, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन।
सीएम धामी 18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से करेंगे सीधे संवाद, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन।
सीएम धामी के जन्मदिवस में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी के जन्मदिवस में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।
सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग न करने वाले 12 विभागों को डीएम का नोटिस।
सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग न करने वाले 12 विभागों को डीएम का नोटिस।

भाजपा अध्यक्ष को जान से मारने की मोबाइल पर धमकी, पुलिस को दिया पत्र।

भाजपा अध्यक्ष को जान से मारने की मोबाइल पर धमकी, पुलिस को दिया पत्र।

धमकी बर्दाश्त नही, कार्यकर्ता बिचलित न होकर दो गुने उत्साह से जुटेंगे सेवा कार्य मे, चौहान। 

देहरादून :- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट को जान से मारने की धमकी को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस को दिए पत्र में बताया गया कि लगातार अज्ञात नंबर से उनके प्रति अपशब्द एवं अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। 

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि आज प्रदेशाध्यक्ष द्वारा स्वयं को जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में एसएसपी देहरादून को शिकायती पत्र दिया गया है। जिसमें महेंद्र भट्ट द्वारा बताया गया कि एक अज्ञात मोबाइल नंबर से आज मेरे निजी मोबाइल नंबर पर लगातार गाली गलौज व अपशब्द का प्रयोग करके मुझे जान से मारने की धमकी दी गई है। इस दौरान मेरे द्वारा कई बार समझाया गया कि इस तरह की भाषा का प्रयोग करना गलत है। वावजूद इसके अज्ञात नंबर से मुझे लगातार मेरे निजी नंबर पर कॉल करके अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। उपरोक्त कॉल करने वाले व्यक्ति द्वारा शायद किसी राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर इस तरह की हरकत की जा रही है। कॉल किए जाने वाले व्यक्ति द्वारा किए गए मौखिक दुर्व्यवहार से ऐसा भी प्रतीत होता है कि उपरोक्त कॉल करने वाला व्यक्ति काफी उत्तेजित स्वभाव का है। जिससे मेरी राजनीतिक छवि धूमिल होने के साथ ही मेरे जीवन को खतरा भी हो सकता है। आरोपी व्यक्ति द्वारा जिस तरह के अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है, वे अनुचित और भ्रामक बातें थी। ऐसा भी प्रतीत होता है कि किसी राजनीतिक प्रतिद्वंदी द्वारा उपरोक्त कॉल करने वाले व्यक्ति को उकसा कर ये कॉल करवाई गई हैं। उनके द्वारा, उपरोक्त मोबाइल नंबर धारक या आरोपी व्यक्ति की पहचान कर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।

मनवीर चौहान ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग और जानलेवा धमकी की घटना को पार्टी बर्दाश्त नही करेगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक और राजनैतिक जीवन में इस तरह के व्यवहार की मंजूरी कतई नहीं दी जा सकती है। देवभूमि की संस्कृति और परम्परा के लिए ऐसी घटनाएं स्वीकार्य नहीं हैं। लिहाजा उम्मीद करती है कि पुलिस द्वारा आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित इस तरह के असभ्य व्यवहार और धमकी से भाजपा कार्यकर्ता अपने कर्तव्य पथ से विचलित नहीं होने वाले है। वह दोगुने उत्साह से जनकल्याण और राज्य के विकास में प्रयासरत रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top