Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को मसूरी के, विकास कार्यों के संबंध में सौंपा ज्ञापन।

नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को मसूरी के, विकास कार्यों के संबंध में सौंपा ज्ञापन।

मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। 

देहरादून :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने मसूरी क्षेत्र में जनहित एवं आमजन की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विकास एवं सुरक्षा संबंधी कार्यों के निष्पादन को लेकर एक ज्ञापन कैबिनेट मंत्री को सौंपा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। 

नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया कि मसूरी नगर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा एवं आधारभूत संरचना से संबंधित कई महत्वपूर्ण कार्य लंबे समय से लंबित हैं, जिसके कारण स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ पर्यटकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दूरभाष के माध्यम से एम०डी०डी०ए० एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जनहित एवं मूलभूत विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनसुरक्षा और जनसुविधा से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्यों को शीघ्र पूरा करें।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से निम्न मांगें शामिल रहीं

एम०डी०डी०ए० द्वारा स्प्रिंग रोड में प्रीतम होटल से आईटीबीपी रोड तक सुरक्षा की दृष्टि से रेलिंग निर्माण।

पिक्चर पैलेस से बड़े मोड़ तक सड़क किनारे रेलिंग निर्माण का कार्य शीघ्र कराए जाने की आवश्यकता।

लंढौर सिविल रोड से मंदाकिनी हाउस मार्ग तक सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आवागमन हेतु मार्ग की मरम्मत तथा रेलिंग/डिवाइडर लगाए जाने का कार्य (लोक निर्माण विभाग)।

टिहरी बस स्टैंड, कोजी कॉर्नर के समीप क्षतिग्रस्त पुस्ते की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण (लोक निर्माण विभाग)।

मॉल रोड पर नालियों के ढलान में सुधार कर जल निकासी व्यवस्था को सुचारु किए जाने की आवश्यकता (लोक निर्माण विभाग)। मसूरी क्षेत्र में निजी भूमि पर स्थापित विद्युत पोलों को आवश्यकता अनुसार अन्यत्र स्थानांतरित न किए जाने से उत्पन्न समस्याओं का समाधान (विद्युत विभाग)।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी सहित अन्य पार्षदगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top