Breaking News
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन।
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन।
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।  
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।  
मुख्य सचिव से देवप्रयाग क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने की मुलाकात, मुख्य सचिव ने तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की दी सीख।
मुख्य सचिव से देवप्रयाग क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने की मुलाकात, मुख्य सचिव ने तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की दी सीख।
सीएम धामी 18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से करेंगे सीधे संवाद, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन।
सीएम धामी 18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से करेंगे सीधे संवाद, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन।
सीएम धामी के जन्मदिवस में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी के जन्मदिवस में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।
सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग न करने वाले 12 विभागों को डीएम का नोटिस।
सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग न करने वाले 12 विभागों को डीएम का नोटिस।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पीसीओएस से बचाव का दिया मंत्र।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पीसीओएस से बचाव का दिया मंत्र।
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित।
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश।

पुलिस जवानों को नए साल में पदोन्नति का तोह्फा, 229 मुख्य आरक्षी बने अपर उपनिरीक्षक।

पुलिस जवानों को नए साल में पदोन्नति का तोह्फा, 229 मुख्य आरक्षी बने अपर उपनिरीक्षक।

वर्ष 2025 में मुख्य आरक्षी से लेकर इंस्पेक्टर पद पर हुई रिकॉर्ड 958 पदोन्नतियां।

डिप्टी एसपी एवं एडिशनल एसपी पद पर भी वर्ष में 102 पदोन्नतियां।

पुलिस कर्मियों के कल्याण, समयबद्ध एवं पारदर्शी पदोन्नति के लिए पुलिस मुख्यालय प्रतिबद्ध, डीजीपी।

देहरादून :- उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों के लिए नया साल पदोन्नति की सौगात लेकर आया है। पुलिस मुख्यालय ने नववर्ष के अवसर पर जवानों को बड़ा तोहफा देते हुए नागरिक पुलिस के 229 मुख्य आरक्षियों (Head Constables) को अपर उपनिरीक्षक (Additional Sub-Inspector) के पद पर पदोन्नत किया है। इनमें 25 महिला मुख्य आरक्षी भी शामिल हैं।

उत्तराखण्ड पुलिस विभाग के लिए वर्ष 2025 पदोन्नतियों के दृष्टिकोण से एक रिकॉर्ड वर्ष साबित हुआ है। इस वर्ष विभाग में विभिन्न रैंकों और संवर्गों में कुल 1060 अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है। यह पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने और कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

*विभिन्न संवर्गों में प्रमुख पदोन्नतियाँ इस प्रकार हैं—*

*निरीक्षक– 150*

*उपनिरीक्षक –92*

*अपर/सहायक उप निरीक्षक –385*

*मुख्य आरक्षी –331*

• अपर पुलिस अधीक्षक विशेष श्रेणी – 05

• अपर पुलिस अधीक्षक श्रेणी 01 – 10

• अपर पुलिस अधीक्षक श्रेणी 02 – 28

• पुलिस उपाधीक्षक, ज्येष्ठ वेतनमान – 18

• पुलिस उपाधीक्षक, कनिष्ठ वेतनमान – 33

• अपर पुलिस अधीक्षक दूरसंचार श्रेणी 02 – 02

• पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस दूरसंचार – 03

• मुख्य अग्निशमन अधिकारी – 03

दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने सभी पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि समय पर पदोन्नति मिलने से न केवल जवानों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि वे दोगुने उत्साह और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित होते हैं। पुलिस मुख्यालय भविष्य में भी पारदर्शी प्रक्रिया के तहत समयबद्ध पदोन्नति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top