Breaking News
सीएम पुष्कर धामी ने गदरपुर में, अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा।
सीएम पुष्कर धामी ने गदरपुर में, अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा।
प्रभारी मंत्री गणेश जोशी पहुंचे जनता के बीच, जखोली में जनकल्याण शिविर में सुनीं क्षेत्रीय समस्याएं, मौके पर किया निस्तारण।
प्रभारी मंत्री गणेश जोशी पहुंचे जनता के बीच, जखोली में जनकल्याण शिविर में सुनीं क्षेत्रीय समस्याएं, मौके पर किया निस्तारण।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का किया  शुभारंभ, गांव वासी बोले दशकों पुराना सपना हुआ साकार।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का किया  शुभारंभ, गांव वासी बोले दशकों पुराना सपना हुआ साकार।
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम आशीष चौहान ने रवाना किए जागरूकता रथ।
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम आशीष चौहान ने रवाना किए जागरूकता रथ।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में, आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में, आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दिवंगत निशानेबाज, जसपाल राणा के आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दिवंगत निशानेबाज, जसपाल राणा के आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना।
देश की प्रगति और विकास के लिए समर्पित रहा, पीएम मोदी का 12 वर्ष का कार्यकाल, सीएम धामी।
देश की प्रगति और विकास के लिए समर्पित रहा, पीएम मोदी का 12 वर्ष का कार्यकाल, सीएम धामी।
जसपाल राणा का निधन, खेल, जगत और सामाज की अपूर्णीय क्षति, महेंद्र भट्ट।
जसपाल राणा का निधन, खेल, जगत और सामाज की अपूर्णीय क्षति, महेंद्र भट्ट।
पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्षों की विकास यात्रा, देश के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय, मंत्री गणेश जोशी।
पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्षों की विकास यात्रा, देश के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय, मंत्री गणेश जोशी।

सीएम धामी ने स्व. हरबंस कपूर की, 80वीं जयंती के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में किया प्रतिभाग।

सीएम धामी ने स्व. हरबंस कपूर की, 80वीं जयंती के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में किया प्रतिभाग।

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरबंस कपूर मेमोरियल सामुदायिक भवन, गढ़ीकैंट देहरादून में स्व. हरबंस कपूर की 80वीं जयंती के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने स्व. श्री हरबंस कपूर के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा स्व. हरबंस कपूर हम सभी के लिए प्रेरणादायक थे और उनकी कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. हरबंस कपूर ने अपने जीवन में सदैव समाज और जनता के हितों को सर्वोपरि रखा। उनका पूरा जीवन जनता और अपने लोगों के लिए समर्पित रहा है। विकास के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने स्व. कपूर के साथ बिताए पलों को साझा करते हुए कहा कि वे सादगी और संवेदनशीलता के प्रतीक थे। उन्होंने प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया और राज्य के विकास से जुड़े हर विषय पर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़े।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्व. हरबंस कपूर को नमन करते हुए कहा कि स्व. कपूर जी एक आदर्श जननेता थे, जिन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण जनसेवा को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कपूर, उनके राजनीतिक गुरु थे और आज वे जिस भी स्थान पर हैं, उसमें कपूर साहब का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि हरबंस कपूर का राज्य के विकास में उनका योगदान सदैव अनुकरणीय रहेगा।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता कपूर, दायित्वधारी श्याम अग्रवाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top